लाइव न्यूज़ :

बायजू ने परीक्षा की तैयारी खंड को मजबूत करने के लिए ग्रेडअप का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: September 7, 2021 23:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी बायजू ने मंगलवार को कहा कि उसने भारत के एक प्रमुख ऑनलाइन परीक्षा तैयारी मंच ग्रेडअप का अधिग्रहण किया है, हालांकि इस सौदे की राशि के बारे में जानकारी नहीं दी गई।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि यह साझेदारी तेजी से बढ़ती ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा तैयारी खंड में बायजू की उपस्थिति को बढ़ाएगी।

ग्रेडअप की ब्रांडिंग ‘बायजू एक्जाम प्रेप’ के रूप में फिर से की जाएगी और यह सरकारी नौकरियों, आईएएस, गेट, कैट, बैंक पीओ तथा क्लर्क, रक्षा और यूजीसी-नेट जैसी प्रवेश परीक्षाओं सहित 25 श्रेणियों में 150 से अधिक परीक्षाओं की तैयारी में मार्गदर्शन देगा।

बायजू के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी बायजू रवींद्रन ने कहा, ‘‘ग्रेडअप के साथ हम स्नातकोत्तर स्तर की परीक्षाओं में अपनी परीक्षा तैयारी पेशकश को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे।’’

उन्होंने कहा कि ‘‘हम अपने मौजूदा उत्पादों में उनकी सामग्रियों का लाभ उठाते हुये उन्हें अधिक गहन बनायेंगे और परीक्षा की कवरेज को अधिक व्यापक बनायेंगे।

ग्रेडअप की स्थापना 2015 में हुई थी। इस दौरान कंपनी ने ढाई करोड़ से अधिक छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में मदद की।

वहीं दूसरी तरफ बायजूज जिसके पास 10 करोड़ से अधिक छात्र पंजीकृत हैं और 65 लाख उसके ग्राहक हैं इन दिनों एक के बाद एक प्रौद्योगिकी मंच का अधिग्रहण करने में लगी है। इस साल अप्रैल में ही बायजू ने आकाश एजूकेशनल सविर्सिज लिमिटेड का एक अरब डालर में अधिग्रहण किया। वहीं जुलाई में उसने सिंगापुर मुख्यालय वाले ग्रेट लर्निंग का 60 करोड डालर में अधिग्रहण किया। इसके साथ ही उसने उच्च शिक्षा और पेशेवर पढ़ाई के क्षेत्र में 40 करोड़ डालर अतिरिक्त निवेश करने की भी घोषणा की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में