लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएल भारतीय दूरसंचार उपकरणों के परीक्षण के बाद विनिर्माताओं को 4जी निविदा की अनुमति देगी

By भाषा | Updated: January 2, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल विनिर्माताओं को 4जी नेटवर्क की निविदा में भाग लेने की अनुमति देने से पहले भारतीय दूरसंचार उपकरणों की गुणवत्ता का परीक्षण करेगी। कंपनी की ओर से शनिवार को जारी नोटिस में यह जानकारी दी गई।

बीएसएनएल ने दूरसंचार उपकरणों की खरीद के लिए मार्च में 9,300 करोड़ रुपये की 4जी निविदा निकाली थी। लेकिन बाद में उसने इसे कई कारणों से रद्द कर दिया था। इनमें एक वजह यह है कि भारतीय कंपनियों ने आरोप लगाया था कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी की परियोजना तरजीही बाजार पहुंच नियमों का अनुपालन नहीं करती और यह विदेशी कंपनियों के पक्ष में झुकी हुई है।

कंपनी की योजना अब 4जी सेवाओं को 57,000 साइटों के लिए उपकरण खरीदने की निविदा निकालने की है। हालांकि, इसका पूरा ब्योरा निविदा दस्तावेज में साझा किया जाएगा।

कंपनी की ओर से निकाले गए रुचि पत्र (ईओआई) में कहा गया है, ‘‘बीएसएनएल की आगामी 4जी निविदा के लिए आत्मनिर्भर भारत की भावना के अनुरूप बोलीदाताओं की पात्रता सुनिश्चित करने और दूरसंचार क्षेत्र के लिए घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने को भारतीय कंपनियों से ईओआई आमंत्रित किया जाता है।’’

बीएसएनएल के कर्मचारियों ने सरकार द्वारा भारतीय कंपनियों के दूरसंचार उपकरणों की खरीद के लिए दबाव डालने की आलोचना की है। उनका कहना है कि भारतीय कंपनियों के उपकरणों की गुणवत्ता खराब है।

नोटिस में कहा गया है, ‘‘इस ईओआई के जरिये खुद को पंजीकृत करने वाली कंपनियां ही आगामी 4जी निविदा में भाग ले सकेंगी। यदि कोई भारतीय कंपनी सभी पात्रता शर्तों को पूरा करती है तो उसे भी ईओआई के प्रावधानों के तहत खुद को पंजीकृत कराना होगा।’’

कंपनियों को ईओआई के लिए 5.9 लाख रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम