लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स को शुरू करने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ तैयार है बीएसई

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर देश का प्रमुख शेयर बाजार बीएसई अपने मंच पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) शुरू करने के लिए प्रौद्योगिकी के साथ तैयार है। बीएसई के मुख्य व्यवसाय अधिकारी समीर पाटिल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे देशभर में पीली धातु के लिए समान मूल्य ढांचा बनाने में मदद मिलेगी।

पाटिल ने कहा कि एक्सचेंज जरूरी आंतरिक मंजूरी हासिल करेगा और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपने मंच पर नयी प्रतिभूति श्रेणी शुरू करने को आवेदन करेगा।

इससे पहले सेबी के निदेशक मंडल ने मंगलवार को गोल्ड एक्सचेंज के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसमें पीली धातु में कारोबार ईजीआर के रूप में होगा और इससे एक पारदर्शी हाजिर मूल्य खोज तंत्र विकसित करने में मदद मिलेगी।

अभी भारत में सिर्फ गोल्ड डेरिवेटिव्स और गोल्ड ईटीएफ की अनुमति है। वहीं अन्य देशों में सोने के भौतिक कारोबार के लिए हाजिर एक्सचेंज होते हैं।

सोने का प्रतिनिधित्व करने वाले उत्पाद को इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) कहा जाएगा और इसे प्रतिभूतियों के रूप में अधिसूचित किया जाएगा।

ईजीआर में अन्य प्रतिभूतियों की तरह कारोबार, समाशोधन और निपटान की खूबियां होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम