लाइव न्यूज़ :

स्टार्टअप, एसएमई सूचीबद्धता को बढ़ावा देने के लिए बीएसई ने एचडीएफसी बैंक से हाथ मिलाया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवंबर प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने मंगलवार को कहा कि उसने देश में स्टार्टअप और छोटे तथा मझोले उद्यमों (एसएमई) की सूचीबद्धता को बढ़ावा देने के लिए निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के साथ गठजोड़ किया है।

बीएसई ने एक बयान में कहा कि इस समझौते के जरिये एचडीएफसी बैंक और बीएसई सूचीबद्धता से गुजर रहे स्टार्टअप तथा एसएमई के बैंकिंग और ऋण समाधान का मूल्यांकन करेंगे।

एचडीएफसी बैंक संभावित स्टार्टअप के साथ ही एसएमई की पहचान करेगा और उन्हें बीएसई पर सूचीबद्ध होने के लिए मर्चेंट बैंकरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट और वकीलों के साथ साझेदारी करने में मदद करेगा।

बीएसई के एसएमई और स्टार्टअप प्रमुख अजय ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में हुए सहमति पत्र (एमओयू) के जरिये उनका लक्ष्य भारत में स्टार्टअप और एसएमई के लिए धन की कमी को हल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम