लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई महानगरपालिकाः कर्मचारियों को 31000 रुपये की अनुग्रह राशि, सीएचवी को 14,000 रुपये 'भाई दूज' उपहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 16, 2025 19:38 IST

Brihanmumbai Metropolitan Corporation: कर्मचारियों समेत सहायता प्राप्त निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ-साथ बीएमसी के हर पात्र अधिकारी और कर्मचारी को 31,000 रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य स्वयंसेवकों (सीएचवी) को 14,000 रुपये का 'भाई दूज' उपहार दिया जाएगा।बीएमसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।किंडरगार्टन शिक्षकों और सहायकों को 5,000 रुपये मिलेंगे।

मुंबईः बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बृहस्पतिवार को दिवाली के लिए अपने कर्मचारियों को 31,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। बीएमसी की एक विज्ञप्ति में कहा गया है,‘‘ शिक्षण सहायकों और शिक्षा सेवा कर्मचारियों समेत सहायता प्राप्त निजी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के साथ-साथ बीएमसी के हर पात्र अधिकारी और कर्मचारी को 31,000 रुपये की अनुग्रह राशि मिलेगी। शिक्षा सेवकों और शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों (सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त) के कर्मचारियों को भी अनुग्रह राशि दी जाएगी।’’

विज्ञप्ति में कहा गया है कि इसके अलावा, सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेवकों (सीएचवी) को 14,000 रुपये का 'भाई दूज' उपहार दिया जाएगा, जबकि किंडरगार्टन शिक्षकों और सहायकों को 5,000 रुपये मिलेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने सभी बीएमसी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकाभारतीय रुपयाभाई दूजदिवाली
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारतNew BMC Commissioner: BMC की पहली महिला आयुक्त बनीं अश्विनी भिड़े, जानें कौन हैं 1995 बैच की ये IAS अफसर

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?