लाइव न्यूज़ :

एलन मस्क के ट्वीट से बिटक्वाइन की कीमत 50,000 डॉलर से नीचे हुई

By भाषा | Updated: May 13, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई (एपी) इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के एक ट्वीट के बाद आभासी डिजिटल मुद्रा बिटक्वाइन का बाजार भाव गिरकर 50,000 डॉलर से नीचे आ गया। मस्क ने बुधवार को कहा था कि उनकी कंपनी वाहनों के लिए इस डिजिटल करेंसी में भुगतान स्वीकार करना बंद कर देगी।

मस्क ने पर्यावरण से जुड़ी चिंताओं का हवाला देते हुए कंपनी की नीति में बदलाव करने का फैसला किया है।

उन्होंने बुधवार को ट्विटर पर लिखा था, "हम बिटक्वाइन निकालने और और लेन-देन में उसके इस्तेमाल के खनिज ईंधन खासकर कोयले के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर चिंतित हैं, कोयला से किसी भी ईंधन की तुलना में सबसे बुरा उत्सर्जन होता है।"

मस्क ने साथ ही लिखा था कि क्रिप्टोकरेंसी कई स्तरों पर एक अच्छा विचार है लेकिन इसके लिए पर्यावरण की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी यह सही नहीं है।

गौरतलब है कि बिटकाइन का कारोबार कंप्यूटरों पर आश्रित है। कंप्यूटर का अस्तित्व बिजली पर टिका है। बिजली बनाने को कोयला और अन्य खनिज ईंधनों का इस्तेमाल होता है। बिटकाइन का भाव ऊर्जा की खपत से सीधे जुड़ा है।

मस्क ने यह भी कहा कि टेस्ला अपने पास मौजूद कोई भी बिटक्वाइन नहीं बेचेगी।

गुरुवार सुबह बिटक्वाइन की कीमत गिरकर 49,880 डॉलर हो गयी। मार्च के बाद से पहली बार इसकी कीमत 50,000 डॉलर के नीचे गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम