लाइव न्यूज़ :

526000 श्रमिकों को लाभ, 1000 नहीं 1200 रुपये ओणम उपहार मिलेंगे, केरल सरकार ने दिया तोहफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 15:47 IST

वित्त मंत्री के एन. बालगोपाल ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष प्रत्येक श्रमिक को 1,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले वर्ष यह रकम एक हजार रुपये थी। 51.96 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा।राज्य में 526,000 श्रमिकों को लाभ मिलेगा।

तिरुवनंतपुरमः केरल सरकार ने राज्य की ग्रामीण और शहरी रोजगार गारंटी योजनाओं के तहत काम करने वाले श्रमिकों के लिए ओणम उपहार की रकम में वृद्धि की है। इस बढ़ोतरी से उन्हें त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त राहत मिलेगी। राज्य के वित्त मंत्री के एन. बालगोपाल ने मंगलवार को कहा कि इस वर्ष प्रत्येक श्रमिक को 1,200 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

पिछले वर्ष यह रकम एक हजार रुपये थी। यहां जारी एक विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि प्रति श्रमिक 200 रुपये बढ़ोतरी से पूरे राज्य में 526,000 श्रमिकों को लाभ मिलेगा। इनमें से पिछले वित्तीय वर्ष में ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 100 दिन का काम पूरा करने वाले 519,000 से अधिक लोगों को 51.96 करोड़ रुपये का आवंटन किया जाएगा।

बालगोपाल ने बताया कि अय्यंकाली शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत उन 6,368 श्रमिकों को भी भत्ता दिया जाएगा, जिन्होंने कम से कम 100 दिन का काम पूरा किया है। इसके भुगतान के लिए 63.68 लाख रुपये अलग निर्धारित किए गए हैं।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम