लाइव न्यूज़ :

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना बढ़कर 264 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 21, 2021 17:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली 21 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में दोगुना बढ़कर 264 करोड़ रुपये रहा।

बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 130.44 करोड़ रुपये था।

बैंक की जुलाई-सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान आय भी बढ़कर 3,700.44 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 3,270.07 करोड़ रुपये थी।

इसके अलावा 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही में बैंक की सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) यानी फंसा कर्ज घटकर 5.56 प्रतिशत पर आ गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की सामान अवधि में 8.81 प्रतिशत था।

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र का शेयर बीएसई में बृहस्पतिवार को 4.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 21.95 रूपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम