लाइव न्यूज़ :

बलरामपुर चीनी के बोर्ड ने नए डिस्टिलरी संयंत्र के लिए 425 करोड़ रुपये के संशोधित निवेश को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 10, 2021 19:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 अप्रैल चीनी कंपनी बलरामपुर चीनी मिल्स के निदेशक मंडल ने नए डिस्टिलरी संयंत्र में 425 करोड़ रुपये के अधिक ऊंचे निवेश की मंजूरी दे दी है। इस संयंत्र की क्षमता 320 किलोलीटर प्रतिदिन (केएलपीडी) की है। संयंत्र का परिचालन दिसंबर, 2022 तक शुरू होने की उम्मीद है।

कंपनी के निदेशक मंडल की शनिवार को हुई बैठक में 425 करोड़ रुपये के संशोधित निवेश की मंजूरी दी गई। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा कि इससे पहले उसके निदेशक मंडल ने चार नवंबर, 2020 को नए संयंत्र में 320 करोड़ रुपये के निवेश की मंजूरी दी थी।

कंपनी ने कहा, ‘‘20 केएलपीडी एक्ट्रा-न्यूट्रल एल्कोहल (ईएनए) को शामिल करने, कच्चे माल और तैयार सामान के लिए ऊंची भंडारण क्षमता, इस्पात कीमतों में बढ़ोतरी तथा उपकरणों के डिजाइन में बदलाव की वजह से निवेश में 105 करोड़ रुपये की वृद्धि की गई है।’’

कंपनी ने कहा कि केंद्र सरकार की एथेनॉल क्षमता विस्तार के लिए वित्तीय सहायता योजना के तहत वह बैंकों से 220 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। शेष राशि वह आंतरिक संसाधनों से जुटाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम