लाइव न्यूज़ :

प्राधिकण ने जीएसटी में कमी के बाद दवा कंपनियों से कीमतें घटाने को कहा

By भाषा | Updated: June 16, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून औषधि मूल्य विनियामक ने दवा और चिकित्सा उपकरण निर्माताओं से उन उत्पादों की कीमतें घटाने के कहा है जिनपर उपभोक्ताओं के लाभ के लिए हाल में मला एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती की गयी है।

राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने एक अधिसूचना में कहा कि कर की दरों में बदलाव का विभिन्न दवाओं एवं फॉर्मूलेशन के अधिकतम खुदरा मूल्यों (एमआरपी) के निर्धारण पर असर पड़ा है।

दवा मूल्य नियंत्रण आदेश (डीपीसीओ) के अनुसार दवाओं और फॉर्मूलेशन की एमआरपी में कर शामिल हैं। इसलिए कर या जीएसटी दरों में की जाने वाली किसी भी तरह की कटौती एमआरपी में भी नजर आनी चाहिए और कमी का लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए।

एनपीपीए ने कहा, "इन चीजों को ध्यान में रखते हुए सभी विनिर्माताओं एवं विपणन कंपनियों से उन दवाओं/फॉर्मूलेशन की एमआरपी में बदलाव करना अपेक्षित है जिनके लिए संशोधित जीएसटी दर लागू करते हुए कर/जीएसटी दरों में कटौती की गयी है।"

नियामक ने कहा कि अगर विनिर्माता एक संशोधित मूल्य सूची जारी कर खुदरा स्तर पर कीमतों में कमी का अनुपालन करने में सक्षम हैं तो पहले से बाजार में भेज दिए गए कंटेनर या पैक पर नयी कीमत का स्टीकर लगाना अनिवार्य नहीं होगा।

एनपीपीए नियंत्रित थोक दवाओं एवं फॉर्मूलेशन की कीमतों का निर्धारण एवं संशोधन करता है और देश में दवाओं की कीमतें तथा उपलब्धता की जिम्मेदारी संभालता है।

यह विनियंत्रित दवाओं की कीमतों की भी निगरानी करता है।

गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में 12 जून को हुई जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक में कोविड-19 के इलाज में काम आने वाली दवाओं रेमडेसिविर और टोसिलिजुमैब तथा ऑक्सीजन कन्सनट्रेटर एवं अन्य उपकरणों पर कर की दर को घटाया गया है।

वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग ने 14 जून को हैंड सैनिटाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर, बीआईपीएपी मशीन, परीक्षण किट, एम्बुलेंस और तापमान मापने वाले उपकरणों पर भी जीएसटी में कटौती को लेकर अधिसूचना जारी की थी। कुल 18 उत्पादों पर जीएसटी दर में कमी की गयी।

कर की ये रियायती दर 30 सितंबर, 2021 तक लागू रहेंगी।

परिषद ने टोसिलिजुमैब और एम्फोटेरिसिन बी पर कर को समाप्त करने का भी फैसला किया था। अभी इनपर पांच प्रतिशत कर लगता था।

रेमडेसिविर और हेपारिन पर भी जीएसटी की दर 12 से घटाकर पांच प्रतिशत की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम