लाइव न्यूज़ :

अपोलो टायर्स ने भारत में व्रेडेस्टीन ब्रांड उतारा

By भाषा | Updated: October 24, 2021 16:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अक्टूबर भारत में अपने उत्पादों की श्रृंखला को मजबूत करते हुए अपोलो टायर्स लिमिटेड ने देश में यूरोपीय टायर ब्रांड व्रेडेस्टीन उतारा है। कंपनी का यह उत्पाद महंगी कारों तथा सुपरबाइक खंड की जरूरतों को पूरा करेगा।

घरेलू टायर कंपनी की अगले दो साल में इस खंड में 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने की योजना है। व्रेडेस्टील श्रृंखला का उत्पादन स्थानीय स्तर पर शुरुआत में कंपनी के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश संयंत्रों में किया जाएगा।

कंपनी शुरुआत में इस ब्रांड की बिक्री ‘रिप्लेसमेंट’ बाजार में करेगी। बाद में कंपनी वैश्विक मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) के साथ अपने संबंधों के जरिये इस ब्रांड का मूल उपकरणों में प्रयोग कर सकती है।

इस मौके पर अपोलो टायर्स एशिया-प्रशांत, पश्चिम एशिया एवं अफ्रीका के अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा, ‘‘व्रेडेस्टीन ब्रांड भारत में यात्री वाहन और दोपहिया खंड में हमारी पेशकश को मजबूत करेगा। टायरों के आयात पर अंकुशों की वजह से भी हम भारतीय बाजार में हाई-एंड कार और मोटरसाइकिलों के लिए व्रेडेस्टीन ब्रांड लाए हैं।’’

इस ब्रांड की बिक्री के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि डेढ़ से दो साल में हम इस खंड में 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम