लाइव न्यूज़ :

अमेजन 8.45 अरब डॉलर में एमजीएम का अधिग्रहण करेगी

By भाषा | Updated: May 26, 2021 23:42 IST

Open in App

लास एंजिलिस/नयी दिल्ली, 26 मई अमेजन और एमजीएम ने बुधवार को एक निर्णायक विलय समझौता करने की घोषणा की। इसके तहत अमेजन 8.45 अरब डॉलर में एमजीएम का अधिग्रहण करेगी।

अमेजन ने कहा कि वह एमजीएम की प्रतिभाशाली टीम के साथ स्टूडियो की व्यापक सूची में से कहानियों की नये सिरे से कल्पना और विकास करेगी।

मेट्रो गोल्डविन मायेर जिसे लोग एमजीएम नाम से बेहतर जानते हैं, हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टूडियो में से एक है और उसके खाते में 4,000 से ज्यादा लोकप्रिय फिल्में दर्ज हैं। इनमें 'बेसिक इंस्टीक्ट', 'क्रीड', 'जेम्स बांड', 'मूनस्ट्रक', 'रेजिंग बुल', 'साइलेंस ऑफ दि लैंब्स', रॉकी, 'द 'पिंक पैंथर', 'टूम्ब रेडर' शामिल हैं।

प्राइम वीडियो और अमेजन स्टूडियोज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष माइक हॉपकिन्स ने कहा कि एमजीएम 17,000 टीवी शो का भी निर्माण कर चुकी है जिनमें 'फर्गो', 'द हैंडमेड्स टेल' और 'वाइकिंग्स' शामिल हैं। स्टूडियो 180 से ज्यादा ऑस्कर और 100 से ज्यादा ऐमी पुरस्कार भी जीत चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम