लाइव न्यूज़ :

एल्युमीनियम उद्योग ने कच्चे माल पर बुनियादी सीमा शुल्क में कटौती की मांग रखी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 13:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर घरेलू एल्युमीनियम उद्योग ने लागत प्रतिस्पर्द्धा को बढ़ावा देने के लिए पेट कोक, कास्टिक सोडा, एल्युमीनियम फ्लोराइट तथा एल्युमिना सहित महत्वपूर्ण कच्चे माल पर बुनियादी सीमा शुल्क में कमी और शुल्क संरचना में सुधार की मांग की है।

भारतीय एल्युमीनियम संघ (एएआई) की अगुआई में घरेलू एल्युमीनियम उद्योग ने आगामी केंद्रीय बजट 2022-23 के माध्यम से तत्काल सरकारी समर्थन दिए जाने की मांग की है।

एएआई ने अपने बजट-पूर्व सुझावों में इस्पात क्षेत्र की तर्ज पर एल्यूमीनियम और इससे बनी वस्तुओं पर लागू बुनियादी सीमा शुल्क की दर को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने का भी अनुरोध किया है।

उद्योग ने प्राथमिक एल्युमीनियम पर बुनियादी सीमा शुल्क को 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी, एल्युमीनियम स्क्रैप पर 2.5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी और डाउनस्ट्रीम एल्युमीनियम उत्पादों पर 7.5 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी करने का भी अनुरोध किया है।

एल्युमीनियम और स्क्रैप के बढ़ते आयात से प्राथमिक एल्युमीनियम उद्योग गंभीर खतरे का सामना कर रहा है। उद्योग को समर्थन देने के लिए कोयला उपकर को युक्तिसंगत बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में