लाइव न्यूज़ :

सभी संकेतक तेज आर्थिक सुधार की ओर इशारा कर रहे: गोयल

By भाषा | Updated: October 21, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद), एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) प्रवाह और निर्यात वृद्धि सहित सभी संकेतक देश में स्पष्ट और तेज आर्थिक सुधार की ओर इशारा कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2019 में 433 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो इस साल सितंबर में बढ़कर 638 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है। चालू वित्त वर्ष के पहले चार महीनों में एफडीआई प्रवाह 62 फीसदी बढ़ा है।

उन्होंने सेरावीक द्वारा आयोजित इंडिया एनर्जी फोरम में कहा, ‘‘हम सभी तरह के आर्थिक संकेतकों से प्रोत्साहित हैं, जो बहुत स्पष्ट और तेज आर्थिक सुधार की ओर इशारा करते हैं। पहली तिमाही में जीडीपी में रिकॉर्ड 20.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।’’

गोयल ने आगे कहा कि सरकार ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए स्वत: मार्ग से 100 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी सहित कई कदम उठाए हैं।

मंत्री ने कहा कि भारत का नवीकरणीय ऊर्जा कार्यक्रम दुनिया में सबसे बड़ा है और देश में 30 सितंबर 2021 तक एक लाख मेगावॉट से अधिक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता थी।

उन्होंने कहा कि 2022 के अंत तक 1,75,000 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम