लाइव न्यूज़ :

अजीत पवार ने ईडी की जांच निगरानी वाली फर्म के साथ संबंधों से इनकार किया

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:49 IST

Open in App

पुणे, दो जुलाई महाराष्ट्र के उप- मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि उनका गुरु कमोडिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से कोई संबंध नहीं है, जो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के दायरे में है, हालांकि, इस कंपनी के स्वामित्व वाली एक चीनी मिल उनके एक रिश्तेदार द्वारा चलाई जा रही है।

महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले के सिलसिले में सतारा जिले के जरंदेश्वर सहकारी चीनी कारखाना को कुर्क करने वाली केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुवार को दावा किया कि पवार और उनकी पत्नी से जुड़ी एक कंपनी इस मामले में शामिल थी।

राकांपा के वरिष्ठ नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्हें नहीं पता कि चीनी फैक्ट्री की मालिक गुरु कमोडिटी सर्विसेज जांच का सामना क्यों कर रही है।

पवार ने कहा, ‘‘यह चीनी मिल, उन 14 मिलों में शामिल थी, जिन्हें एमएससी बैंक का ऋण चुकाने में विफल रहने के बाद बेच दिया गया था। बॉम्बे उच्च न्यायालय ने बैंक से कहा था कि उन्हें एक साल का समय दिया जाए और अगर वे बकाया राशि का भुगतान नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें बेच दिया जाए।’’

उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद एमएससीबी ने एक निविदा जारी की, जिसमें 15 कंपनियां शामिल हुईं और गुरु कमोडिटी सर्विसेज की 65.75 करोड़ रुपये की बोली सबसे ज्यादा थी, इसलिए बैंक ने मिल उसे बेच दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम