लाइव न्यूज़ :

एयरटेल, जियो ने स्पेक्ट्रम इस्तेमाल को लेकर समझौता पूरा किया

By भाषा | Updated: August 13, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अगस्त भारती एयरटेल ने शुक्रवार को रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ तीन सर्किलों में 800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के 'इस्तेमाल का अधिकार' जियो को हस्तांतरित करने के अपने समझौते को पूरा करने की घोषणा की।

एयरटेल ने कहा कि उसे प्रस्तावित हस्तांतरण के लिए जियो से 1,004.8 करोड़ रुपये (कर भुगतान के बाद) हासिल हुए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि इसके अलावा जियो स्पेक्ट्रम से संबंधित 469.3 करोड़ रुपये की भविष्य की देनदारियों का भी दायित्व लेगी।

एयरटेल ने इससे पहले कहा था कि रिलायंस जियो इन्फोकॉम के साथ भारती एयरटेल के सौदे में आंध्र प्रदेश (3.75 मेगाहर्ट्ज), दिल्ली (1.25 मेगाहर्ट्ज) और मुंबई (2.50 मेगाहर्ट्ज) सर्किल में एयरटेल के 800 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के 'इस्तेमाल के अधिकार' का हस्तांतरण शामिल है।

जियो की एयरटेल के इस समझौते की घोषणा इस वर्ष अप्रैल में हुई थी। दो बड़ी दूरसंचार कंपनियों के बीच यह इस तरह का पहला समझौता था। वायु तरंगें अलग-अलग बैंडों में आती हैं। इनका काम आवाज और डाटा के संचरण के लिए विभिन्न प्रसार विशेषताओं का समर्थन करना होता है।

उदाहरण के के तौर पर निचले बैंड जैसे कि 800 या 900 मेगाहर्ट्ज घर के अंदर अच्छा प्रदर्शन करता है जबकि 2300 मेगाहर्ट्ज अच्छी वहन क्षमता रखते हैं।

इस साल की शुरुआत में हुई स्पेक्ट्रम नीलामी में 855.6 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम के लिए 77,800 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां लगी थी।

अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो ने नीलामी में सबसे अधिक खर्च किया था। जियो ने 800 मेगाहर्ट्ज, 1800 मेगाहर्ट्ज और 2300 मेगाहर्ट्ज जैसे बैंड में 488.35 मेगाहर्ट्ज को 57,100 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदा था।

इसके अलावा भारती एयरटेल ने इस नीलामी में इस्तेमाल करने के अधिकार को 18,700 करोड़ रुपये में जीता था। वही वोडाफोन-आइडिया के लिए नीलामी में खरीदे गए स्पेक्ट्रम का मूल्य 1,993.4 करोड़ रुपये रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में