लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार नयी ऊंचाई छूने के बाद हल्की नरमी के साथ पिछले स्तर पर

By भाषा | Updated: July 16, 2021 17:33 IST

Open in App

मुंबई, 16 जुलाई स्थानीय शेयर बाजारों में दोनों मानक सूचकांक-बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी शुक्रवार को नयी ऊंचाइयां छूने के बाद अंत में नाममात्र की गिरावट के साथ अपने पिछले स्तरों पर बंद हुए। वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत के बीच आईटी और बैंक शेयरों में बिकवाली का असर घरेलू शेयर बाजार पर पड़ा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 53,290.81 के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन बाद में यह 18.79 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,140.06 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 0.80 अंक यानी 0.01 प्रतिशत की नाममात्र की गिरावट के साथ 15,923.40 अंक पर बंद हुआ। पाच कारोबारी सत्रों मे पहली बार निफ्टी में गिरावट दर्ज की गयी। कारोबार के दौरान यह 15,962.25 अंक के उच्च स्तर तक गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में एचसीएल टेक का शेयर रहा। इसके अलावा, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंसइंड बैंक प्रमुख रूप से नुकसान में रहे।

दूसरी तरफ, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज समेत अन्य शेयर लाभ में रहे।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में 16 नुकसान में जबकि 14 लाभ में रहे।

क्षेत्रवार बीएसई आईटी, प्रौद्योगिकी बैंक और वित्तीय सूचकांक में 0.99 प्रतिशत की गिरावट आयी जबकि दूरसंचार, रियल्टी, धातु और स्वास्थ्य सूचकांक लाभ के साथ बंद हुए।

मझोली ओर छोटी कंपनियों के शेयरों में 0.45 प्रतिशत की तेजी आयी।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 753 अंक यानी 1.43 प्रतिशत जबकि निफ्टी 233.60 अंक यानी 1.48 प्रतिशत मजबूत हुआ।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर के अनुसार, ‘‘भारतीय बाजार लाभ के साथ खुले। हालांकि बढ़त को बरकरार नहीं रख पाये और पिछले स्तरों पर बंद हुए। इसका कारण औषधि को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में मुनाफावसूली की गयी। पहली तिमाही में बेहतर परिणाम की उम्मीद में दवा कंपनियों के शेयरों में लिवाली देखी गयी।’’

उन्होंने कहा कि शेयरों के बेहतर प्रदर्शन और पश्चिम के विकसित देशों से कोई ठोस संकेत नहीं होने से मुनाफावसूली का जोखिम बढ़ रहा है।

विदेशी संस्थगत निवेशक पिछले कुछ दिनों से घरेलू शेयर बाजार में शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सियोल और तोक्यो नुकसान में रहे जबकि हांगकांग में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में भारतीय समयानुसार मध्याह्न में कारोबार के शुरू में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर 3 पैसे की हल्की गिरावट के साथ 74.57 पर बंद हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम