लाइव न्यूज़ :

फरवरी के बाद सेवा क्षेत्र ने पहली बार अक्टूबर में वृद्धि दर्ज की: पीएमआई

By भाषा | Updated: November 4, 2020 12:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर कोविड-19 के चलते लगाए गए प्रतिबंधों में राहत के बाद बाजार दशाओं में सुधार के चलते भारतीय सेवा क्षेत्र ने पिछले सात महीनों से जारी गिरावट का अंत करते हुए अक्टूबर में वृद्धि दर्ज की।

एक मासिक सर्वेक्षण के मुताबिक अक्टूबर में भारत का सेवा कारोबार गतिविधि सूचकांक 54.1 रहा। यह आंकड़ा सितंबर में 49.8 था।

आईएचएस मार्किट इंडिया सर्विस पर्चेसिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) फरवरी के बाद पहली बार 50 अंक से अधिक है। इस सूचकांक में 50 से अधिक अंक का अर्थ है कि सेवा गतिविधियों में बढ़ोतरी हो रही है।

आईएचएस मार्किट की अर्थशास्त्री और संयुक्त निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने बताया यह उत्साहजनक है कि भारतीय सेवा क्षेत्र कोविड-19 महामारी के कारण खराब हुई स्थिति से उबर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि विनिर्माण क्षेत्र में सुधार अगस्त में ही शुरू हो गया था, लेकिन सेवा क्षेत्र में अब सुधार की शुरुआत हुई है। सेवा प्रदाताओं ने अक्टूबर में नए काम और व्यावसायिक गतिविधि में ठोस विस्तार के संकेत दिए।

आईएचएस मार्किट ने बताया कि रोजगार के मोर्चे पर अक्टूबर में भी गिरावट हुई।

लीमा ने कहा, ‘‘सर्वेक्षण में प्रतिभागियों ने संकेत दिया कि छुट्टी पर गए कर्मचारी वापस नहीं लौटे थे और कोविड-19 के प्रकोप के डर से कर्मचारियों की आवक रुकी हुई है।’’

सर्वेक्षण में उम्मीद जताई गई कि कोविड-19 की वैक्सीन आने के बाद इस स्थिति में सुधार होगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में