लाइव न्यूज़ :

एडीबी ने मेघालय में बिजली वितरण नेटवर्क में सुधार के लिये 13.28 करोड़ डॉलर कर्ज को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 21:52 IST

Open in App

शिलांग, तीन नवंबर मेघालय के बिजली मंत्री पीके संगमा ने मंगलवार को कहा कि एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने राज्य में बिजली वितरण नेटवर्क में सुधार और उसे उन्नत बनाने के लिये 13.28 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘...एडीबी मुख्यालय ने मेघालय में बिजली वितरण नेटवर्क में सुधार और उसे उन्नत बनाने के लिये 13.28 करोड़ डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है। परियोजना से मेघालय की बिजली वितरण प्रणाली और विभाग की वित्तीय सेहत में सुधार की दिशा में उठाये जा रहे कदमों को मदद मिलेगी।’’

मेघालय मंत्रिमंडल ने इस साल अगस्त में मेघालय एनर्जी कॉरपोरेशन लि. को बकाया कर्ज के भुगतान को लेकर 1,345.72 करोड़ रुपये के कर्ज लेने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। यह मंजूरी इस शर्त पर दी गयी थी कि कंपनी सकल तकनीकी और वाणिज्यिक (एटी एंड सी) नुकसान और आपूर्ति की औसत लागत और औसत आय के बीच अंतर में कमी लाएगी।

मंत्री ने पूर्व में कहा था कि मेघालय पावर डिस्ट्रिब्यूशन कॉरपोरेशन लि. के ऊपर केंद्रीय बिजली उत्पादक कंपनियों और पावर ग्रिड कॉरपोरेशन के काफी राशि बकाया हैं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम