लाइव न्यूज़ :

क्लीन साइंस के आईपीओ के लिए आखिरी दिन 93.41 गुना ज्यादा आवेदन मिले

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई क्लीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी लिमिटेड के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए आवेदन देने के आखिरी दिन शुक्रवार तक कुल मिला कर 93.41 गुना ज्यादा आवेदन मिले।

कंपनी के आईपीओ के तहत बिक्री के लिए पेश किए गए 1,23,02,672 शेयरों की तुलना में 1,14,92,30,160 शेयरों के लिए आवेदन मिले।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के मुताबिक योग्य संस्थागत खरीदार (क्यूआईबी) श्रेणी में 156.37 गुना ज्यादा आवेदन मिले, गैर संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 206.43 गुना ज्यादा जबकि खुदरा निवेशकों (आरआईआई) के लिए नौ गुना ज्यादा आवेदन मिले।

1,546.62 करोड़ रुपए के आईपीओ के तहत मौजूदा प्रवर्तक और दूसरे शेयरधारकों द्वारा बिक्री की पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

कंपनी ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 464 करोड़ रुपए जुटाए थे।

पुणे की यह कंपनी परफॉर्मेंस केमिकल, एफएमसीजी केमिकल जैसे महत्वपूर्ण स्पेशलिटी केमिकल का विनिर्माण करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम