लाइव न्यूज़ :

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं 90 प्रतिशत उपभोक्ता : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: July 25, 2021 12:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून वैश्विक स्तर पर अगले 12 माह में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री में जबर्दस्त बढ़ोतरी की संभावना है।

परामर्शक कंपनी ईवाई का कहना है कि भारत में भी करीब 90 प्रतिशत उपभोक्ता इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं।

ईवाई के मोबिलिटी कंज्यूमर इंडेक्स (एमसीआई) सर्वे में 13 देशों के 9,000 से अधिक लोगों की प्रतिक्रिया ली गई। इसमें भारत से 1,000 लोगों की राय ली गई है। यह सर्वे जुलाई की दूसरे पखवाड़े में किया गया। सर्वे में 40 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए अन्य वाहनों की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक खर्च करने को तैयार हैं।

सर्वे के अनुसार, ‘‘भारत में 10 में से तीन कार खरीदारों ने कहा कि वे इलेक्ट्रिक/हाइड्रोजन वाहन खरीदना पसंद करेंगे।’’

सर्वे में शामिल ज्यादातर भारतीय उपभोक्ताओं का कहना था कि वे पूरी तरह चार्ज इलेक्ट्रिक वाहन से 100 से 200 मील चलने की उम्मीद करते हैं।

सर्वे में कहा गया है कि भारत में 90 प्रतिशत उपभोक्ता इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं। इनमें से 40 प्रतिशत उपभोक्ता इन वाहनों के लिए 20 प्रतिशत तक अधिक खर्च करने को तैयार है।।

मौजूदा और भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहन के मालिक डिजिटल चैनल को अधिक प्राथमिकता देने की बात करते हैं।

ईवाई इंडिया के भागीदार और ऑटोमोटिव क्षेत्र के लीडर विनय रघुनाथ ने कहा, ‘‘इलेक्ट्रिक और अन्य प्रौद्योगिकी मंचों वाले वाहनों के स्वामित्व की लागत का अंतर घट रहा है। वहीं बड़ी संख्या में उपभोक्ता अब पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं। इस वजह से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने को लेकर उपभोक्ताओं के व्यवहार में बदलाव आ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम