लाइव न्यूज़ :

अपस्टॉक्स के नए ग्राहकों में 70 प्रतिशत पहली बार निवेशक करने वाले

By भाषा | Updated: July 2, 2021 18:34 IST

Open in App

मुंबई, दो जुलाई डिस्काउंट ब्रोकरेज अपस्टॉक्स ने कहा है कि उसके 20 लाख नए ग्राहकों में 70 प्रतिशत पहली बार निवेश करने वाले निवेशक हैं और 36 साल से कम उम्र के हैं। अपस्टॉक्स को रतन टाटा और टाइगर ग्लोबल का समर्थन हासिल है।

यहां यह उल्लेखनीय है कि महामारी के वर्ष में दो करोड़ से अधिक नए निवेशक बाजार में आए हैं।

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी और सेंट्रेल डिपॉजिटरी सर्विसेज में बीते वित्त वर्ष 2020-21 में रिकॉर्ड 1.42 करोड़ नए डीमैट खाते खोले गए। यह पिछले साल के 49 लाख की तुलना में तीन गुना है।

वर्ष 2020 की पहली छमाही में बाजार में जबर्दस्त गिरावट आई, लेकिन उसके बाद बाजार 68 प्रतिशत चढ़ा है। इससे बड़ी संख्या में नए निवेशक बाजार में आ रहे हैं। खर्च का विकल्प सीमित होने की वजह से लोगों के पास हाथ में अधिक पैसा था। इस दौरान सोने की कीमतों में उछाल आया, जबकि संपत्ति के दाम नीचे आ गए। इससे बड़ी संख्या में लोगों ने अपना पैसा शेयरों में लगाना बेहतर समझा।

इसका पता रिकॉर्ड विदेशी निवेशकों के निवेश से भी चलता है। 2020-21 में बाजार में 35 अरब डॉलर का विदेशी निवेश आया है।

अपस्टॉक्स के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रवि कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘बीते वित्त वर्ष में हमारे ग्राहकों की संख्या 20 लाख बढ़ गई। इस तरह हमारे कुल ग्राहकों की संख्या 40 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से 80 प्रतिशत की आयु 18 से 36 साल है। वहीं 70 प्रतिशत हमारे नए ग्राहक पहली बार के निवेशक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम