लाइव न्यूज़ :

रेयान यार्न की कीमत बढ़ने के कारण 30,000 पावरलूम ‘बंद’

By भाषा | Updated: December 21, 2020 20:42 IST

Open in App

इरोड (तमिलनाडु), 21 दिसंबर रेयान यार्न की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण रेयान कपड़े के उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाले 30,000 पावरलूम (बिजली करघे)को सोमवार 21 दिसंबर से सात दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

इरोड को कपड़ा उत्पादन और जिले में 50,000 से अधिक पावरलूम के संचालन के लिए जाना जाता है। अनमें से कलिंगारायणपालयम, वीरप्पनचत्रम, असोकपुरम और कुछ अन्य स्थानों पर, 30,000 पावरलूम प्रतिदिन 24,000 मीटर रेयान कपड़े का उत्पादन करते हैं।

इरोड पावरलूम क्लॉथ प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश ने कहा कि रेयान कपड़े के उत्पादन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 120 ग्राम और .150 ग्राम रेमन यार्न की कीमत एक कोन के लिए 26 रुपये बढ़ा दी गई है, जिसके परिणामस्वरूप उत्पादन की लागत में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।’’

उन्होंने कहा कि खरीदार कीमत बढ़ने की बात का हवाला देते हुए खरीद करने से हिचक रहे हैं। इसलिए, हमने जिले में 30,000 पावरलूम को 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक सात दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया।

उन्होंने कहा कि बंद होने की वजह से रेयान कपड़े के कुल 16.80 करोड़ मीटर के उत्पादन पर असर पड़ेगा और लगभग 40 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम