लाइव न्यूज़ :

जनवरी-जून में 1.4 करोड़ वर्ग फुट औद्योगिक, लॉजिस्टिक्स स्थल किराये पर दिया गया : रिपोर्ट

By भाषा | Updated: October 3, 2021 16:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली तीन अक्टूबर देश के आठ प्रमुख शहरों में जनवरी-जून, 2021 के दौरान 1.4 करोड़ वर्गफुट औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स स्थल पट्टे या लीज पर दिया गया। संपत्ति सलाहकार सीबीआरई ने अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। पिछले कैलेंडर साल 2020 की दूसरी छमाही की तुलना में यह आंकड़ा 13 प्रतिशत अधिक है।

सीबीआरई, दक्षिण एशिया ने इंडिया इंडस्ट्रियल एंड लॉजिस्टिक्स मार्केट मॉनिटर (सीबीआरई) रिपोर्ट में कहा कि चालू कैलेंडर वर्ष की पहली छमाही में नयी आपूर्ति पांच प्रतिशत बढ़कर 1.1 करोड़ वर्ग फुट हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘किराये पर दिया जाने वाला औद्योगिक और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र पहली छमाही में 13 प्रतिशत बढ़कर 1.4 करोड़ वर्ग फुट पर पहुंच गया। छमाही आधार पर इसमें 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।’’

रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में पट्टे पर दी जाने वाली जगह के मामले सबसे अधिक गतिविधियां हुईं और इन दो शहरों का पहली छमाही में हुई कुल गतिविधियों में पचास प्रतिशत हिस्सा रहा।

इस साल की पहली छमाही के दौरान किराये पर दी वाली जगह के मामले में सबसे ज्यादा हिस्सेदारी 50 हजार वर्गफुट से अधिक क्षेत्रफल वाले स्थानों की रही। इनका योगदान 62 प्रतिशत रहा।

वही पहली छमाही के दौरान हुई कुल आपूर्ति में चेन्नई का योगदान सबसे अधिक लगभग एक-तिहाई रहा। दिल्ली-एनसीआर की 19 प्रतिशत और मुंबई की 16 प्रतिशत हिस्सेदारी रही।

संपत्ति सलाहकार कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जनवरी-जून की अवधि के दौरान अहमदाबाद, हैदराबाद और चेन्नई में छमाही आधार पर किराये में दो से 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 17 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,525 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

कारोबारEPFO: नहीं काटने होंगे दफ्तर के चक्कर, ऑनलाइन ठीक करें पीएफ अकाउंट की गलतियां; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

कारोबारGold Rate Today: 16 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम