लाइव न्यूज़ :

'संघर्ष' टीज़र: शर्टलेस लुक में दिखे खेसारी लाल, गुंडों को अकेले ही पीटती हुईं दिखीं काजल राघवानी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 14, 2018 11:13 IST

Sangharsh Bhojpuri Movie Teaser Out:भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक अच्छे अभिनेता, लोकगायक ही नहीं एक अच्छे डांसर भी हैं।

Open in App

भोजपुरिया सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की फिल्म 'संघर्ष' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस काजल राघवानी भी होंगी, जो फिल्म में हॉटनेस के साथ ही एक्शन तड़का लगाती हुई भी दिखेंगी। फिल्म 'संघर्ष' के इस टीजर में खेसारी लाल का दो अवतार देखने को मिल रहा है। टीज़र की शुरुआत में वह हाथ में मिट्टी लेकर शर्टलेट दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आखिरी सीन में वह एक बुजुर्ग का किरदार निभाते हुए हाथगाड़ी खींच रहे हैं। 

वहीं फिल्म के इस टीजर में एक्ट्रेस काजल राघवानी गुंडों की धुनाई कर रही हैं। टीज़र को देखने के बाद फिल्म की कहानी समझ में नहीं आई। लेकिन भोजपुरी चैनल पर अपलोड हुए इस टीज़र वीडियो को अभी तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। फ़िलहाल फैन्स को इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

बता दें कि फिल्म 'संघर्ष' को पराग पाटिल ने डायरेक्ट किया है, जबिक प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार और को-प्रोड्यूसर हेंमत गुप्ता हैं। इसे संगीत धनंजय मिश्रा और मधुकर आनंद ने दिया है। फिल्म में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी के अलावा रितु सिंह, अवधेश मिश्रा, निशा झा भी दिखाई देंगी। फिल्म के राइटर और स्क्रीनप्ले करने वाले राकेश त्रिपाठी हैं।

ख़ास बात ये है कि फिल्म में खेसारी लाल ने गाने  भी गाये हैं। उनके अलावा इंदू सोनाली, प्रियंका सिंह, हनी बी, नीतू श्री और जितेंद्र सिंह जीतू ने भी अपनी आवाज दी है।उल्लेखनीय है कि इस फिल्म की शूटिंग झारखंड के रांची, रामगढ़, खूंटी सहित कई खूबसूरत वादियों में की गई है। 

बता दें कि भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव एक अच्छे अभिनेता, लोकगायक ही नहीं एक अच्छे डांसर भी हैं। साल 2012 में रिलीज़ हुई उनकी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ ने उन्हें रातों रात भोजपुरी फिल्मों का सुपर स्टार बना दिया इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। खेसारी ने पवन सिंह ,दिनेश लाल जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम भी किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs KKR: कप्तान गिल की 86 रनों की शानदार पारी से जीटी की 5 विकेट से जीत, केकेआर के लिए बुरा दौर जारी

क्रिकेटGT vs KKR: 86 रन की कप्तानी पारी, शुभमन गिल ने GT को दिलाई शानदार जीत

क्रिकेटAustralia to tour Bangladesh: ऑस्ट्रेलिया 15 साल में पहली वनडे सीरीज़ के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगा

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं हो सका, 230 सदस्यों ने इसके विरोध में किया मतदान

क्रिकेटरहाणे-रिंकू फ्लॉप, ग्रीन बने KKR के हीरो, अकेले दम पर KKR को पहुंचाया 180 तक

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीहिंदी अल्बम "कल से दारू बंद है" का भव्य लॉन्च, दर्शकों ने की जमकर सराहना

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की'जेलर 2' भी हुई लीक! 'जन नायकन' कांड के बाद फिर हिली साउथ इंडस्ट्री

बॉलीवुड चुस्कीEk Din Trailer Out: साई पल्लवी-जुनैद खान की केमिस्ट्री ने जीता दिल, ट्रेलर हुआ वायरल

बॉलीवुड चुस्की'साउथ के एक फ़िल्ममेकर ने मुझे गलत तरीके से छुआ', अभिनेत्री डेज़ी शाह ने इस असहज घटना का किया खुलासा