लाइव न्यूज़ :

Judgemental hai kya Trailer Out: कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'जजमेंटल है क्या' का ट्रेलर हुआ रिलीज 

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 2, 2019 23:26 IST

Judgemental hai kya Trailer: ट्रेलर में बॉबी उर्फ कंगना रनौत और केशव उर्फ राजकुमार राव लीड भूमिका में है। वहीं, फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दिखाई दे रही है। साथ ही साथ सस्पेंस की अच्छा तड़का लगाने जैसा लग रहा है। 

Open in App

कंगना रनौत और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'जजमेंट है क्या' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म के टाइटल को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी और इसका नाम बदलकर 'जजमेंट है क्या' रखा गया है। दरअसल, कंगना रनौत ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात को कंफर्म किया था कि वर्ल्ड मेंटल है क्या को चेंज किया जाएगा मगर इसमें ज्यादा बदलाव नहीं होगा क्योंकि फिल्म का पूरा सार यही है। 

ट्रेलर में बॉबी उर्फ कंगना रनौत और केशव उर्फ राजकुमार राव लीड भूमिका में है। वहीं, फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर दिखाई दे रही है। साथ ही साथ सस्पेंस की अच्छा तड़का लगाने जैसा लग रहा है। 

ट्रेलर में आप देख सकते हैं कि फिल्म में हत्या के कातिल को ढूंढने के इर्द-गिर्द कहानी है। इस कहानी में पुलिस की सुई बॉबी उर्फ कंगना रनौत और केशव उर्फ राजकुमार राव पर घूम जाती है, जिसमें वह खुद को बचाते हुए दिख रहे हैं और एक-दूसरे को फंसाते नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में कंगना रनौत और राजकुमार राव की एक्टिंग जबरदस्त दिखाई दे रही है और बैकग्राउंड म्यूजिक भी शानदार मालूम पड़ रहा है। यह फिल्म 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म को प्रकाश कोवेलामुडी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस एकता कपूर ने किया है। इस फिल्म में राजकुमार राव, कंगना रनौत, अमायरा दस्तूर और जिम्मी शेरगिल मुख्य किरदार निभा रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म के नाम को लेकर इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी  ने सेंसर बोर्ड में आपत्ति जताई गई थी। कहा गया था कि फिल्म का टाइटल अपमानजनक है और इसमें बदलाव होना चाहिए, जिसके बाद फिल्म का नाम बदला गया।   

इंडियन साइकैट्रिक सोसाइटी ने सीबीएफसी चीफ प्रसून जोशी को कहा था कि फिल्म मेंटल हेल्थ केयर अधिनियम 2017 के कई वर्गों का उल्लंघन करती है। जिसके बाद सूचना प्रसारण मंत्रायल और पीएमओ से हस्तक्षेप की मांग की गई थी। फिल्म की टीम इस बारे में सफाई भी दे चुकी थी। उसका कहना था कि इस फिल्म में लोगों के व्यक्तित्व को पेश किया जाएगा। फिल्म किसी भी तरह से किसी की भावनाओं को आहत नहीं करेगी। यह केवल मनोरंजन है।इसमें किसी का अपमान जैसा कुछ भी नहीं है।

टॅग्स :कंगना रनौतजिम्मी शेरगिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

ज़रा हटकेकंगना रनौत बोलीं "अगर रोमांस होता तो बच्चे भी होते", चिराग पासवान पर दिया रिएक्शन

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल