Bollywood Films of 2023: शाहरुख की 'जवान' का रहा जलवा, औंधे मुंह गिरी 'आदिपुरुष', जानिए इस साल रिलीज हुई फिल्मों का लेखा-जोखा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: December 30, 2023 06:14 PM2023-12-30T18:14:36+5:302023-12-30T18:16:49+5:30

किंग खान की जवान सबसे बड़ी हिट रही। शाहरुख खान के डबल रोल वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1148.32 करोड़ की कमाई की। सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान', कार्तिक आर्यन की 'शहजादा', और प्रभास की 'आदिपुरुष' अपेक्षित सफलता नहीं मिली।

Bollywood Films of 2023 Shahrukh Jawan Tiger 3 OMG 2 Ranveer Singh Alia Bhatt | Bollywood Films of 2023: शाहरुख की 'जवान' का रहा जलवा, औंधे मुंह गिरी 'आदिपुरुष', जानिए इस साल रिलीज हुई फिल्मों का लेखा-जोखा

साल की धमाकेदार शुरुआत शाहरुख खान की पठान से हुई

Highlightsकिंग खान की जवान सबसे बड़ी हिट रहीसफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1148.32 करोड़ की कमाई की शाहरुख की ही पठान ने दुनिया भर में 1,050.30 करोड़ रुपये की कमाई की

Best Bollywood Films of 2023: बॉलीवुड के लिए साल 2023 बेहद शानदार रहा। इस साल कई ऐसी फिल्में रिलीज हुईं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। साल की धमाकेदार शुरुआत शाहरुख खान की पठान से हुई। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, गदर 2, रजनीकांत की जेलर, शाहरुख की दूसरी फिल्म जवान, रणबीर कपूर की एनिमल, सलमान की टाइगर-3, और साल के अंत में आई शाहरुख की डंकी और प्रभास की सालार ने बंपर कमाई की।

हालांकि इन सभी फिल्मों में किंग खान की जवान सबसे बड़ी हिट रही। शाहरुख खान के डबल रोल वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1148.32 करोड़ की कमाई की। शाहरुख की ही पठान ने दुनिया भर में 1,050.30 करोड़ रुपये की कमाई की। साल के अंत में आई किंग खान की डंकी ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा जुटा लिए हैं।  इन तीन फिल्मों की कमाई 2500 करोड़ को पार कर चुकी है और शाहरुख ऐसे इकलौते स्टार हैं जिनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा में एक ही वर्ष में 2500 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

दूसरी तरफ अन्य सितारों की फिल्मों ने भी अपना जलवा दिखाया। संदीप वांगा रेड्डी और के निर्देशन में बनी रणबीर कपूर की एनिमल 1 दिसंबर को रीलिज हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 882 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

इस साल सनी देओल की सुपरहिट फिल्म गदर का दूसरा भाग भी रिलीज हुआ। गदर -2 से सनी देओल ने दिखाया कि लोगों में उनका क्रेज अब भी बरकरार है। गदर 2 ने दुनियाभर में लाइफटाइम 691 करोड़ का बिजनेस किया।

 10 अगस्त को रिलीज हुई रजनीकांत की जेलर ने लाइफटाइम 605 करोड़ का बिजनेस किया। प्रभास की सालर अब तक 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है। सलमान की टाइगर -3 को समीक्षकों ने भले ही पहलो दो भागों से कमजोर बताया हो लेकिन इसने भी बॉक्स ऑफिस पर 450 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह और आलिया की जोड़ी को भी दर्शकों ने पसंद किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 355 करोड़ जुटाने में कामयाब रही।

इस साल अक्ष्य कुमार अपनी फिल्म ओह मॉय गॉड-2 में एक कहानी लेकर आए। फिल्म का विषय सेक्स एजुकेशन था। फिल्म में मुख्य भूमिका पंकज त्रिपाठी की थी। समीक्षकों ने फिल्म को सराहा और इसे दर्शकों का भी प्यार मिला। ओह मॉय गॉड-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 220 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। 

हालांकि ऐसा नहीं है कि इस साल केवल शानदार फिल्में ही रिलीज हुई हों। सलमान खान की  'किसी का भाई किसी की जान', कार्तिक आर्यन की  'शहजादा', और प्रभास की  'आदिपुरुष'  अपेक्षित सफलता नहीं मिली। अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की सेल्फी भी औंधे मुंह गिरी। अजय देवगन की भोला और रणबीर की  'तू झूठी मैं मक्कार', और कार्तिक आर्यन और कियारा की  'सत्यप्रेम की कथा', को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। 

Web Title: Bollywood Films of 2023 Shahrukh Jawan Tiger 3 OMG 2 Ranveer Singh Alia Bhatt

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे