लाइव न्यूज़ :

Women's Reservation Bill: बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, दिव्या दत्ता, शहनाज गिल ने महिला आरक्षण बिल की सराहना की

By रुस्तम राणा | Updated: September 21, 2023 15:41 IST

अभिनेत्री शहनाज गिल ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने के लिए संसद में विचार किए जाने पर खुशी व्यक्त की। नई दिल्ली में नए संसद भवन के दौरे के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

Open in App
ठळक मुद्देशहनाज गिल ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने के लिए संसद में विचार किए जाने पर खुशी व्यक्त कीभूमि ने कहा, यह बिल नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगाजबकि तमन्ना भाटिया ने कहा, 'यह बिल आम लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करेगा

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, दिव्या दत्ता, शहनाज गिल ने महिला आरक्षण विधेयक की सराहना की है। दरअसल, तमन्ना भाटिया और दिव्या दत्ता, भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल गुरुवार को नए संसद भवन पहुंचे। अभिनेत्रियाँ संसद के चल रहे विशेष सत्र में भाग लेने के लिए वहां गई थीं, जिसमें केंद्र सरकार द्वारा महिला आरक्षण विधेयक पेश किया गया है। 

अभिनेत्री शहनाज गिल ने महिला आरक्षण विधेयक को पारित करने के लिए संसद में विचार किए जाने पर खुशी व्यक्त की। नई दिल्ली में नए संसद भवन के दौरे के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं को समान अधिकार और व्यवहार देने से लड़कियों के लिए माता-पिता का समर्थन मिलेगा।

 

वहीं भूमि पेडनेकर ने महिला आरक्षण बिल अपनी राय पेश करते हुए कहा कि यह नीति निर्धारण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। एएनआई से बातचीत करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा, ''यह बिल आम लोगों को राजनीति में आने के लिए प्रेरित करेगा।''

दूसरी ओर, दिव्या दत्ता ने कहा, "यह (महिला आरक्षण विधेयक) एक बड़ी पहल है। यह वास्तव में अच्छा लगता है। महिलाओं को आगे लाया जा रहा है। संसद का विशेष सत्र देखना अपने आप में एक अनुभव है।"

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने नए संसद भवन में पहली बैठक के दौरान लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, विधेयक 21 सितंबर को राज्यसभा में चर्चा के लिए निर्धारित है।

टॅग्स :महिला आरक्षणतम्मना भाटियाभूमि पेडनेकरदिव्या दत्ताशहनाज गिल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतविधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण संकल्प ध्वनिमत से पारित?, सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन

भारतलोकतंत्र को साहसी और जीवंत संसद चाहिए

भारतWomen’s Reservation Bill: नारी वंदन बिल... एक अधूरी उम्मीद

भारतपप्पू यादव पागल हो गए हैं?, विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा-अपनी पत्नी कहां हैं?, वीडियो

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआमिर खान ने '3 इडियट्स' के सीक्वल की पुष्टि की, कहा- फिल्म का दूसरा भाग उन्हीं किरदारों पर आधारित, लेकिन...

बॉलीवुड चुस्कीबॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को दिया मुंबई आने का न्योता, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल, WATCH

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब