लाइव न्यूज़ :

Bheed box office collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर 'भीड़' का खराब प्रदर्शन, महज कुछ लाख में सिमटी कमाई, जानें

By अनिल शर्मा | Updated: March 25, 2023 12:52 IST

Bheed box office collection Day 1: अनुभव सिन्हा की इससे पहली रिलीज अनेक भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अनेक में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिर भी अनेक ने पहले दिन भीड़ से अच्छी कमाई की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअनुभव सिन्हा की फिल्म भीड़ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकामयाब रही।पहले दिन फिल्म ने कमाई के मामले में निराशाजनक प्रदर्शन किया।भीड़ लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है जिसे ब्लैक एंड व्हाइट में शूट किया गया है।

Bheed box office collection Day 1: 24 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म भीड़ को पहले दिन दर्शक नहीं मिले।शुक्रवार फिल्म का कलेक्शन 30 लाख रुपए के अंदर ही सिमट गया। लॉकडाउन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'भीड़' का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है जिसे ब्लैक एंड व्हाइट में फिल्माया गया है।

फिल्म उद्योग के व्यापार पर करीब से नजर रखने वाले तरण आदर्श ने ट्वीट कर भीड़ की कमाई का आंकड़ा शेयर किया है। तरण आदर्श के मुताबिक, पूरे भारत में फिल्म महज 29 लाख ही कमा पाई। उन्होंने ट्वीट में लिखा- भीड़ ने पीवीआर में 15 लाख, इनोक्स में 8 लाख और सिनेपोलिस में 6 लाख का ही कलेक्शन किया। 

 रिपोर्ट के मुताबिक, सिनेमाघरों में 5.48 प्रतिशत की ऑक्यूपेंसी देखी गई। गौरतलब है कि अनुभव सिन्हा की इससे पहली रिलीज अनेक भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। अनेक में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में थे। हालांकि फिर भी अनेक ने पहले दिन भीड़ से अच्छी कमाई की थी। अनेक ने पहले दिन 1.77 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

गौरतलब है कि शुक्रवार को रिलीज हुई राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'भीड़' सेंसर बोर्ड के 13 कट्स लगे हैं। कोविड-19 लॉकडाउन पर आधारित फिल्म की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट वायरल हुआ था। इसमें मेकर्स को प्रधानमंत्री का भाषण व अपशब्दों के अलावा 'भारत का बंटवारा लग रहा है' जैसे डायलॉग हटाने को कहा गया।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनहिन्दी सिनेमा समाचारअनुभव सिन्हाराजकुमार राव
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी से मुंबई स्थित आवास ले जाया गया, अंतिम संस्कार होगा कल

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAmbedkar Jayanti 2026: बाबासाहेब के विचारों को धार देती हैं ये 10 कल्ट फिल्में, आज ही देखें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?