लाइव न्यूज़ :

सारंग थत्ते का ब्लॉग: हिंद महासागर में दबाव बनाता चीन  

By सारंग थत्ते | Updated: November 4, 2019 06:20 IST

अमेरिका के पैसिफिक बेड़े के प्रमुख एडमिरल जॉन एक्विलीनो, जो पिछले महीने भारत के दौरे पर आए थे, ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि हमें कोई अचरज नहीं होना चाहिए यदि आने वाले साल में विश्व को धमकाने के लिए चीन अपने पहले विमान वाहक पोत को हिंद महासागर में तैनात करे.

Open in App

चीन की नौसेना की ताकत का सही आकलन करने के लिए हमें 2017 को देखना होगा. हॉर्न ऑफ अफ्रीका के मुहाने अदन की खाड़ी में जिबूती में चीन ने अपना लंगर डालकर पूरे विश्व में अपनी भविष्य की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया था. 11 जुलाई 2017 को चीन ने अपने जहाज अफ्रीका के लिए भेजे थे. 

आधिकारिक तौर पर इस सैन्य ठिकाने का उपयोग करने की घोषणा 1 अगस्त 2017 को की गई थी. उस समय इस इलाके में अमेरिका, जापान और फ्रांस के सैन्य बल पहले से मौजूद थे. अब चीन ने इस दौड़ में शामिल होने का मन बनाया. इसके चलते चीन से अफ्रीका तक चीन के नौसेना के जहाज और पनडुब्बियां लगातार हिंद महासागर में नजर आती रही हैं. इस सैन्य बेस का मकसद था अदन की खाड़ी से गुजरने वाले चीनी वाणिज्यिक तेल वाहक टैंकरों की हिफाजत करना.

अमेरिका के पैसिफिक बेड़े के प्रमुख एडमिरल जॉन एक्विलीनो, जो पिछले महीने भारत के दौरे पर आए थे, ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि हमें कोई अचरज नहीं होना चाहिए यदि आने वाले साल में विश्व को धमकाने के लिए चीन अपने पहले विमान वाहक पोत को हिंद महासागर में तैनात करे. दक्षिण चीनी समुद्र में चीन की बढ़ती हुई पैठ से भी इस इलाके के सभी देशों को खतरा हो सकता है. 

चीन ने श्रीलंका में हंबनटोटा में 99 वर्ष की लीज पर बंदरगाह की जमीन ली है. अक्तूबर 2018 में चीनी पनडुब्बी को सुंडा की खाड़ी को पार कर हिंद महासागर में आते हुए देखा गया था. श्रीलंका में कुछ दिन बिताने और रखरखाव करने के बाद यह वापस चीन की तरफ चली गई थी. हमारे बोइंग पी8आई हवाई जहाज, जो पनडुब्बी की खोज में माहिर है, इस इलाके  में गश्त लगाते रहते हैं. 

भारत सरकार हिंद महासागर में मौजूद अन्य देशों से जानकारी का आदान-प्रदान भी करती रही है. भारतीय नौसेना के अनुसार चीनी नौसेना के छह से आठ जहाज, जिसमें पनडुब्बियां भी शामिल हैं, हर वक्त हिंद महासागर में नजर आते रहे हैं. हमें हर समय चौकस रहना ही होगा.

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

भारतपुलवामा में आतंकवादियों का ‘ओवरग्राउंड वर्कर’ उमर मलिक गिरफ्तार, पिस्तौल, 2 कारतूस, मैगजीन, चीनी ग्रेनेड, पाकिस्तानी ग्रेनेड और मोबाइल बरामद

पूजा पाठकैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: ऑनलाइन पंजीकरण से चयन प्रक्रिया तक, यहाँ है स्टेप-बाय-स्टेप पूरी गाइड

विश्वरोबोट अभी गले मिला है, यदि गले पड़ गया तो ?

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्व अधिक खबरें

विश्वPakistan: बन्नू चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 घायल, तस्वीरें सामने आईं

विश्वपाकिस्तान अब ‘जिम्मेदार’ राष्ट्र बनकर उभरा?, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म कराने में निभा रहा अहम भूमिका?

विश्वभारतीय सेना के अधिकारी क्यों करते हैं अंग्रेज़ी का इस्तेमाल?: पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता ने पूछा और हो गए ट्रेल

विश्वUAE के फुजैराह हमले पर पीएम मोदी का सख्त रुख, बोले- "भारत यूएई के साथ पूरी तरह एकजुट"

विश्वअमेरिका के दावों की खुली पोल; होर्मुज जलडमरूमध्य में 5 नागरिकों की मौत से ईरान में भारी आक्रोश