लाइव न्यूज़ :

PM Modi US Visit: मजबूत विदेश नीति से दुनिया में बढ़ता भारत का सम्मान

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: June 24, 2023 13:59 IST

स्टेट विजिट पर आने वाले राष्ट्र प्रमुख की यात्रा का पूरा खर्च अमेरिका वहन करता है। इसके पहले भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर सिर्फ मनमोहन सिंह ही स्टेट विजिट पर अमेरिका गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत अब वैश्विक मामलों में केंद्रीय भूमिका निभाने की स्थिति में पहुंच चुका हैस्टेट विजिट का न्यौता अमेरिका गिने-चुने राष्ट्र प्रमुखों को ही देता हैस्टेट विजिट पर आने वाले राष्ट्र प्रमुख की यात्रा का पूरा खर्च अमेरिका वहन करता है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की वर्तमान राजकीय यात्रा (स्टेट विजिट) से न सिर्फ दोनों देशों के संबंध पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं बल्कि अमेरिका ने जिस तरह से मोदी की आवभगत की, सम्मान दिया, उससे पूरी दुनिया में संदेश गया है कि भारत अब वैश्विक मामलों में केंद्रीय भूमिका निभाने की स्थिति में पहुंच चुका है।

अमेरिका की यात्रा तो दुनिया के बहुत सारे राष्ट्राध्यक्ष करते हैं लेकिन स्टेट विजिट का न्यौता अमेरिका गिने-चुने राष्ट्र प्रमुखों को ही देता है। स्टेट विजिट पर आने वाले राष्ट्र प्रमुख की यात्रा का पूरा खर्च अमेरिका वहन करता है। इसके पहले भारतीय प्रधानमंत्री के तौर पर सिर्फ मनमोहन सिंह ही स्टेट विजिट पर अमेरिका गए थे। 

महत्वपूर्ण बात यह है कि रूस के साथ भी भारत के घनिष्ठ संबंध हैं और यह बात जानते हुए भी अमेरिका भारत के साथ संबंधों को और सुदृढ़ बना रहा है। उल्लेखनीय है कि दुनिया की दोनों महाशक्तियों रूस और अमेरिका के बीच छत्तीस का आंकड़ा है और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध में कहा जाए कि अमेरिका ही यूक्रेन के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहा है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी।

रूस से कच्चे तेल की खरीद करने से भारत को रोकने की अमेरिका और यूरोपीय देशों ने बहुत कोशिश की थी, लेकिन आज हालत यह है कि भारत न सिर्फ अपनी जरूरतों के लिए रूस से कच्चे तेल का आयात कर रहा है बल्कि उसे रिफाइन करके यूरोपीय देशों और यहां तक कि अब पाकिस्तान को भी निर्यात कर रहा है।

जाहिर है कि ऐसा मजबूत और मंजी हुए विदेश नीति की वजह से ही संभव हो पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस समेत पूरी दुनिया को पहले ही संदेश दे चुके हैं कि वर्तमान युग युद्ध का युग नहीं है। बातचीत से ही दुनिया के सभी मतभेदों को सुलझाना होगा, हिंसा से किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता।

बेशक भारत को अपनी सीमाओं पर चीन और पाकिस्तान जैसे दो कुटिल देशों से निपटना पड़ रहा है लेकिन भारत न तो इन दोनों देशों को उकसाने वाली कोई कार्रवाई कर रहा है और न इनके किसी उकसावे के आगे झुक रहा है। डोकलाम में 73 दिनों तक चीनी सेना के सामने भारतीय सेना डटी रही थी और आखिरकार चीनी सैनिकों को पीछे हटना पड़ा था।

इसी तरह गलवान घाटी की हिंसक झड़प में भी भारतीय सैनिक चीनी सैनिकों के सामने मजबूती से डटे रहे थे और चीन को ही ज्यादा जनहानि उठानी पड़ी थी। भारत ने संदेश दिया है कि न तो वह किसी देश के सामने झुकेगा और न किसी को अपने आगे झुकाएगा। जाहिर है कि ऐसी मजबूत विदेश नीति का दुनिया में सकारात्मक संदेश जाता है और देश का सम्मान भी बढ़ता है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतUSAरूसमनमोहन सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतपीएम मोदी ने कर्नाटक में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का किया उद्घाटन, सीएम सिद्धारमैया ने ज्ञापन लिख मांगी मदद; जानें पूरा मामला

भारतBihar: सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल? पटना में भव्य शपथ ग्रहण आज

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा