लाइव न्यूज़ :

'अगर भारत-पाकिस्तान मिलकर अफगानिस्तान में काम करें तो पूरे दक्षिण एशिया का ही बदल जाएगा नक्शा'

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: September 5, 2018 05:48 IST

भारत ने अफगानिस्तान में अस्पताल, स्कूल, बिजोलीघर, नहर, संसद भवन आदि इतने निर्माण कार्य किए हैं कि भारत प्रत्येक अफगान की आंख का तारा बना हुआ है। भारत के सैकड़ों डॉक्टरों, इंजीनियरों, अध्यापकों, कूटनीतिज्ञों आदि ने अपनी जान खतरे में डालकर अफगानों की सेवा की है। 

Open in App

पाकिस्तान के सूचना मंत्नी फवाद चौधरी ने कहा है कि पाकिस्तान नहीं चाहता है कि अफगानिस्तान में भारत की कोई भूमिका हो। इस मुद्दे पर अमेरिका से उसका पक्का मतभेद है। अमेरिका चाहता है कि अफगानिस्तान के लोकतंत्र और उसके पुनर्निर्माण में भारत की भूमिका विशेष हो। अब से 30-35 साल पहले अमेरिका भी वही चाहता था, जो पाकिस्तान चाहता है लेकिन सारी दुनिया देख रही है कि भारत ने अफगानिस्तान को अपने पांव पर खड़ा करने के लिए अब तक 15 हजार करोड़ रु. से ज्यादा खर्च कर दिए हैं और जरंज-दिलाराम सड़क-निर्माण में उसके दर्जनों कारीगरों का बलिदान हुआ है। 

भारत ने अफगानिस्तान में अस्पताल, स्कूल, बिजोलीघर, नहर, संसद भवन आदि इतने निर्माण कार्य किए हैं कि भारत प्रत्येक अफगान की आंख का तारा बना हुआ है। भारत के सैकड़ों डॉक्टरों, इंजीनियरों, अध्यापकों, कूटनीतिज्ञों आदि ने अपनी जान खतरे में डालकर अफगानों की सेवा की है। 

पिछले 50 वर्षो में अफगानिस्तान के बादशाह जाहिरशाह, सभी राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों से मेरी बात होती रही है तथा फारसी बोलने के कारण आम अफगानों से भी मेरा संवाद होता रहा है। मैं पूरे भरोसे से कह सकता हूं कि यदि भारत और पाकिस्तान मिलकर अफगानिस्तान में काम करें तो पूरे दक्षिण एशिया का नक्शा ही बदल जाएगा। 

पाकिस्तान के कई राष्ट्रपतियों और प्रधानमंत्रियों को मैंने कई बार काबुल में भारत-पाक सहयोग के फायदे गिनाए तो वे मेरी बात से सहमत हुए लेकिन उन्होंने इस नए प्रयोग के लिए हिम्मत नहीं दिखाई। भारत के प्रधानमंत्रियों को भी इसके अमल पर कुछ न कुछ संकोच रहा लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी विदेश मंत्नी सुषमा स्वराज जब पाकिस्तानी विदेश मंत्नी शाह महमूद कुरैशी से न्यूयार्क में मिलेंगी, तब वे चाहें तो पाकिस्तान को इस महान प्रयोग के लिए वे तैयार कर सकती हैं।

टॅग्स :इनडो पाकअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO