लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: नेकी कर, फेसबुक पर डाल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 4, 2020 15:12 IST

Open in App
ठळक मुद्देआप खूब महान हैं, लेकिन स्वयं के महान होने का मजा तब तक नहीं आता, जब तक फेसबुक-ट्विटर पर सौ-दो सौ कमेंट न आ जाएं बड़ी बात ये कि दानवीर होने का ठप्पा लगते ही बंदा राष्ट्रभक्त ऑटोमेटिकली हो जाता है.

पीयूष पांडे

हिंदुस्तान दानवीरों का देश है. राजा हरिश्चंद्र से लेकर महादानी कर्ण तक इसी धरती पर हुए. कभी-कभी सोचता हूं कि कुंती ने आज कर्ण से कवच मांगा होता तो क्या होता? अव्वल तो कर्ण साहब ऐसा ‘लॉस मेकिंग’ सौदा कभी करते नहीं. खुदा न खास्ता पूर्वजन्म के किसी लफड़े अथवा किसी दबाव में सौदा कर भी लेते तो एक मिनट बाद ही अपनी महानता का ऐलान फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप्प पर कर देते.

आप खूब महान हैं, लेकिन स्वयं के महान होने का मजा तब तक नहीं आता, जब तक फेसबुक-ट्विटर पर सौ-दो सौ कमेंट न आ जाएं कि आप महान हैं. एक जमाना था, जब लाला कल्लूमल टाइप के सेठ मंदिर के बाहर प्याऊ बनवाकर पुण्य लूटा करते थे. सेठजी भले ही खूब कालाबाजारी करें, भले हद से ज्यादा ऊंची दर पर गरीबों को कर्ज दें, भले दुकान पर गरीब को एक कौड़ी का सामान मुफ्त न दें, लेकिन प्याऊ पर चकाचक महानता की नामपट्टी लगाकर अपने 100 पापों को पुण्य से एक्सचेंज किया करते थे. हद ये कि उसी चंगू से प्याऊ के सामने खड़े होकर सेठजी का लड़का भी पुण्य का दावा ठोंक दिया करता था. अब दावा सोशल मीडिया पर ठोंका जाता है.

वो वक्त और था, जब कहा जाता था कि एक हाथ से ऐसे दान करो कि दूसरे हाथ को भी पता न चले. लेकिन महानता किसी को पता ही नहीं चली तो काहे की महानता? धरे रहो फिर ऐसी महानता! दान अब एक निवेश है. जिस तरह सयाना ग्राहक जानता है कि बाजार में किस प्रोडक्ट पर कौन सा ऑफर है, वैसा ही सयाना दानी जानता है किस आपदा के दान में कितना रिटर्न है. नेकी अब कुएं में डालने की चीज नहीं है. नेकी अब फेसबुक-ट्विटर पर डालने की चीज है. चेक पर कई जीरो वाली एक रकम लिखो और फेसबुक पर पोस्ट कर दो. चेक क्लीयर हो या न हो, दानवीरता चमक जाती है? दरअसल, नेकी अब हल्ला मचाने की चीज है. दो-चार चंगू-मंगू साथ हों तो फिर हल्ला मचवाने की चीज है.

सेठ कल्लूमल के जमाने में महानता का सर्टिफिकेट पाने के लिए प्याऊ बनवाना पड़ता था, लेकिन अब उसकी भी जरूरत नहीं. अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए एक अदद चेक चाहिए. बड़ी बात ये कि दानवीर होने का ठप्पा लगते ही बंदा राष्ट्रभक्त ऑटोमेटिकली हो जाता है. क्या कहते हैं आप?

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

क्राइम अलर्ट8 पन्नों का संदिग्ध दस्तावेज और कई मोबाइल नंबर?, मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गोपालगंज, भोजपुर और सीतामढ़ी सहित कई जेलों में छापेमारी

ज़रा हटकेWATCH: डीएम साहिबा कर रही थीं किसानों की मीटिंग, तभी आया लंगूर और उनकी कुर्सी पर कर लिया कब्जा, वीडियो वायरल

टेकमेनिया अधिक खबरें

टेकमेनियाएआई: तकनीकी प्रगति या पर्यावरणीय संकट? 

टेकमेनियाPoco M8 5G Launched in India: 50MP कैमरा, 5520mAh बैटरी और 15,999 की लॉन्च कीमत

टेकमेनियाThe Realme 16 Pro 5G Price: 7000mAh की दमदार बैटरी के साथ इंडिया में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro 5G, जानें कीमत, फीचर्स और भी बहुत कुछ

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

टेकमेनियाYouTube down: यूट्यूब हुआ डाउन, भारत और यूएस में हजारों यूजर्स ने वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के साथ समस्याओं की शिकायत की