लाइव न्यूज़ :

Hindu Nav Varsh 2026: सांस्कृतिक आत्मबोध का पर्व चैत्र शुक्ल प्रतिपदा

By देवेंद्र | Updated: March 19, 2026 03:25 IST

Hindu Nav Varsh 2026: सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन शकों को परास्त कर विजय पताका फहराई थी और इसी स्मृति में विक्रम संवत की नींव पड़ी. यह केवल राजनीतिक विजय नहीं थी बल्कि भारतीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक था.

Open in App
ठळक मुद्देखेतों में सरसों की पीली चादर बिछ जाती है और कोयल की कूक दिशाओं को मधुर कर देती है.भारतीय कालगणना के अनुसार यह दिन नववर्ष का प्रथम प्रहर है जिसे विक्रम संवत के रूप में मनाया जाता है. रामायण के अनुसार इसी दिन त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था.

Hindu Nav Varsh 2026: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा सनातन सभ्यता की जीवंत स्मृति है. इसी पावन दिन ब्रह्माजी ने सृष्टि की रचना का शुभारंभ किया था और कालचक्र को गति दी थी. यह वही दिन है जब प्रकृति स्वयं नवीन वस्त्र धारण करती है, आम्रमंजरी महकने लगती है, खेतों में सरसों की पीली चादर बिछ जाती है और कोयल की कूक दिशाओं को मधुर कर देती है.

भारतीय कालगणना के अनुसार यह दिन नववर्ष का प्रथम प्रहर है जिसे विक्रम संवत के रूप में मनाया जाता है. सम्राट विक्रमादित्य ने इसी दिन शकों को परास्त कर विजय पताका फहराई थी और इसी स्मृति में विक्रम संवत की नींव पड़ी. यह केवल राजनीतिक विजय नहीं थी बल्कि भारतीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक था.

आज जब हम संवत 2083 में प्रवेश कर रहे हैं, तब यह अवसर हमें अपनी जड़ों की ओर लौटने और उस गौरवशाली परंपरा को नमन करने का निमंत्रण देता है जिसने सहस्राब्दियों से इस राष्ट्र को एकसूत्र में पिरोए रखा है. रामायण के अनुसार इसी दिन त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था.

महर्षि वाल्मीकि ने इसी दिन रामायण लिखने का संकल्प लिया था. इस तिथि पर शक्ति की उपासना का विशेष विधान है और चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ भी इसी पुण्य दिवस से होता है. मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना इन नौ दिनों में की जाती है जो शक्ति, साधना और संयम का सम्मिलित उत्सव है. गुड़ी पड़वा, उगादि, नवरेह और चेट्टी चंड जैसे विभिन्न नामों से यह पर्व देश के कोने-कोने में मनाया जाता है.

शालाओं में हिंदी पंचांग पढ़ाया जाने लगा है, सरकारी दस्तावेजों में शक संवत का उल्लेख होता है और युवा पीढ़ी अपनी परंपराओं के प्रति गर्व का अनुभव करने लगी है. यह नवचेतना का उदय शुभ संकेत है. चैत्र शुक्ल प्रतिपदा इस पुनर्जागरण का उपयुक्त अवसर है. जब हम पंचांग देखकर शुभ मुहूर्त निकालते हैं, घर में गुढ़ी सजाते हैं, नीम की पत्तियां खाते हैं और मां शक्ति की उपासना करते हैं,

तब हम वास्तव में अपनी सभ्यता की उस अखंड धारा से जुड़ते हैं जो युगों से प्रवाहमान है. यह परंपरा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, यह जीवनदर्शन है. हमारे पूर्वजों ने इस भूमि पर केवल राज्य नहीं बनाए, उन्होंने एक समृद्ध जीवनदृष्टि विकसित की. उस दृष्टि में समाज, परिवार, प्रकृति और परमात्मा के बीच का संतुलन था.

आज जब पर्यावरण संकट, सामाजिक विघटन और मानसिक अवसाद जैसी चुनौतियां विश्व को घेर रही हैं, तब भारतीय जीवनदर्शन की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है. वसुधैव कुटुम्बकम् का उद्घोष और सर्वे भवन्तु सुखिनः का संकल्प आज के टूटते विश्व को जोड़ने की सामर्थ्य रखता है.

टॅग्स :चैत्र नवरात्रिमां दुर्गाराम नवमी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

ज़रा हटकेबच्ची यशस्विनी ने सीएम योगी को दिया 'बुलडोजर'?, हंसकर बोले मुख्यमंत्री-बुलडोजर से खेलो और अच्छे से पढ़ाई करो

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये मैसेज

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठRashifal 14 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे मेष समेत ये 5 राशि के लोग

पूजा पाठPanchang 14 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग