लाइव न्यूज़ :

कैमरे के सामने जो भी आ रहा है, वह छद्म है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 11, 2025 20:38 IST

जज को इंसाफ का देवता कहने के बजाय इंसानियत का देवता कहा जाए, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी.

Open in App
ठळक मुद्देआजकल कैमरे के सामने जो भी सच्चाई आ रही है, वह छद्म है.खामोश घटना थी, जो किसी कैमरे के सामने नहीं आई.

डॉ. महेश परिमल

तेलंगाना के निजामाबाद की एक खबर है, जिसमें एक न्यायाधीश स्वयं अदालत से बाहर आकर ऑटो में बैठे दंपति के पास जाकर उनका बयान लेते हैं और फैसला सुनाते हैं. वे दंपति चलने लायक नहीं हैं. बमुश्किल वे अदालत की ड्योढ़ी तक पहुंच पाए हैं.  ऐसे में जज का उनके सामने आना, बयान लेना और फैसला सुनाना भले ही अटपटा लगता हो, पर इंसानियत का दायरे बढ़ता हुआ अवश्य दिखाई दिया. जज का विकलांग दंपति तक आने के लिए उन्हें किसी कानून ने बाध्य नहीं किया, पर इंसानियत ने भी नहीं रोका. इंसानियत अपना प्रचार नहीं चाहती. जज का अदालत से बाहर आना एक खामोश घटना थी, जो किसी कैमरे के सामने नहीं आई. इसलिए जज को इंसाफ का देवता कहने के बजाय इंसानियत का देवता कहा जाए, तो अतिशयोक्ति नहीं होगी. आजकल कैमरे के सामने जो भी सच्चाई आ रही है, वह छद्म है.

हम सब इसी छद्म सच्चाई के बीच जी रहे हैं. जहां केवल दिखावा ही दिखावा है. जज ने जो कुछ किया उसके लिए उन्हें किसी कानून ने मजबूर नहीं किया, ऐसा करने के लिए कोई कानून रोक भी नहीं सकता. आजकल सरकारी दफ्तरों में लोग अपनी वृद्धावस्था राशि लेने के लिए किस तरह से घिसटते हुए पहुंचते हैं, इसकी खबर यदा-कदा मीडिया में पढ़ने-सुनने को मिल जाती हैं.

पर किसी कर्मचारी ने बढ़कर ऐसा किया हो, ऐसा देखने-सुनने को नहीं मिला. अक्सर हम देखते-पढ़ते हैं कि कोई महिला या पुरुष अपनी निराश्रित राशि लेने के लिए कितनी दूर-दूर से सरकारी कार्यालयों तक पहुंचते हैं. यहां पहुंचकर भी उन्हें किसी भी तरह की संवेदना नहीं मिलती. इस तरह के लोग यदि सरकारी दफ्तरों तक पहुंच जाएं, तो बरामदे तक, उनके वाहन तक या फिर उनके घर तक भी राशि पहुंचाई जा सकती है. पर इसकी कल्पना करना बेकार है. दरअसल इंसानियत ऐसी अदृश्य भावना है, जो हमारे चारों ओर होती है, पर दिखाई नहीं देती.

हमें इसे महसूस करना होता है, अपनी आंखों से, अपने दिल से, अपने व्यवहार से. जहां इंसानियत का बोलबाला होता है, वहां कोई भी व्यक्ति इंसानियत से बाहर जाकर काम नहीं करता. ऐसे बहुत से लोग मिल जाएंगे, जो इधर-उधर कचरा फैलाना अपना कर्तव्य समझते हैं, पर एयरपोर्ट के दायरे में पहुंचकर एक पन्नी फेंकने के लिए भी डस्टबिन तलाश करते दिखाई देते हैं. इसका मतलब साफ है कि हमारे भी एक इंसान तो है, पर हम ही उसे कभी बाहर आने का मौका नहीं देते. वह बाहर आ ही नहीं पाता.

इधर हम इंसानियत से हटकर काम करने के आदी होते चले जाते हैं. जब इंसानियत बोलती है, तो आंखें भिगो देती है. सच्ची इंसानियत का यही संदेश है. किसी ने कहा है–जो डूबना है, तो इतने सुकून से डूबो कि आसपास की लहरों को भी पता न चले.... क्या आप इस तरह के डूबने पर विश्वास करते हैं?

टॅग्स :तेलंगानाकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS row: कोर्ट ने आरोपी निदा खान को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार, अगली सुनवाई 27 अप्रैल को

भारतदक्षिण भारत के 5 राज्य में अभी 129 सांसद और परिसीमन के बाद होंगे 195?, कर्नाटक में 42,आंध्र प्रदेश में 38, तेलंगाना में 26, तमिलनाडु में 59 और केरल में 30?, अमित शाह ने समझाया गणित?

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने