लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: प्रज्ञा को निकाल बाहर करें

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: November 29, 2019 08:10 IST

जैसे अदालत ने गोडसे को दुनिया से निकाल बाहर किया था, प्रज्ञा को भाजपा और संसद से बाहर कर दिया जाना चाहिए 

Open in App

भोपाल से लोकसभा सदस्य प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दाल पतली करवा दी है. वह कहती है कि उसने शहीद उधमसिंह की देशभक्ति पर संदेह करने को गलत बताया है लेकिन भाजपा, कांग्रेस और द्रमुक के नेता मान रहे हैं कि उसने नाथूराम गोडसे की देशभक्ति को सराहा है. 

जब द्रमुक के सांसद ए. राजा ने उस संशोधन का विरोध किया, जो पूर्व प्रधानमंत्रियों और उनके परिजन को सिर्फ पांच साल तक ही सुरक्षा देने का प्रावधान करता है, तब उन्होंने कहा कि गोडसे तो 32 साल से गांधी को मारने की सोच रहा था. (इसलिए महत्वपूर्ण लोगों को आजीवन सुरक्षा मिलनी चाहिए). इस पर प्रज्ञा ने कहा कि आप एक देशभक्त के लिए ऐसा नहीं कह सकते. 

यदि प्रज्ञा अब यह कहती है कि उसने ऐसा नहीं कहा तो तीन प्रश्न खड़े होते हैं. एक तो यह कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने प्रज्ञा के उस बयान को लोकसभा-कार्रवाई से बाहर क्यों निकलवाया? और फिर रक्षा मंत्नी राजनाथ सिंह और भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा ने उसकी भर्त्सना क्यों की? 

तीसरा यह कि प्रज्ञा को रक्षा मंत्नालय की सलाहकार समिति से क्यों बाहर निकाला गया? जब प्रज्ञा ने ऐसी ही गलती अपने चुनाव के दौरान की थी, तब मैंने लिखा था कि उसकी उम्मीदवारी रद्द की जानी चाहिए, लेकिन आश्चर्य है कि दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज नेता को हराकर भोपाल के लोगों ने प्रज्ञा को जिता दिया. उस समय भाजपा के नेताओं ने उसे डांट पिलाई लेकिन उसे कुछ अक्ल नहीं आई. हालांकि नरेंद्र मोदी ने उसके इस अपराध को अक्षम्य बताया लेकिन उसने संसद के पटल पर दुबारा यह दुस्साहस किया. यदि प्रज्ञा गोडसे और गांधी के बारे में खूब पढ़े और उन्हें समझने के बाद माफी मांग ले तो और बात है, वरना बेहतर तो यह होगा कि जैसे अदालत ने गोडसे को दुनिया से निकाल बाहर किया था, प्रज्ञा को भाजपा और संसद से बाहर कर दिया जाना चाहिए. 

टॅग्स :नाथूराम गोडसे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2025: महात्मा गांधी की हत्या से लेकर पेशावर में बम ब्लास्ट तक..., 30 जनवरी के दिन हुई ये बड़ी घटनाएं, जानें इतिहास

भारतHistory 30 January Today: 30 जनवरी, 1948 की शाम को गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ली, यह दिन इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शामिल, जानें आज क्या-क्या हुआ...

भारतकांग्रेस ने पीएम मोदी को गिरिराज सिंह के 'गोडसे देश के सपूत हैं' वाले बयान पर घेरा, बोली- गोडसे 'भक्तों' को पार्टी से बाहर करें या 'गांधी' के प्रति दिखावे को बंद करें

भारतगोडसे का महिमामंडन ‘राष्ट्र विरोधी कृत्य’, ऐसे नेताओं को हिदायत क्यों नहीं देते मोदी: कांग्रेस

भारतब्लॉग: गांधी चाहिए या गोडसे? राजनीतिक दलों की सोच को परखें मतदाता

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?