लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: मोदी का संतुलित मंत्रिमंडल

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: June 1, 2019 05:47 IST

इस नए मंत्रिमंडल के शपथ-समारोह में  यह भी अच्छा लगा कि राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी की वरिष्ठता को यथोचित रखा गया. अमित शाह को गृह मंत्नी बना मोदी ने अनौपचारिक उप-प्रधानमंत्नी का पद कायम कर दिया है.

Open in App

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह अपने आप में ऐतिहासिक रहा, क्योंकि यह ऐसा पहला गैर-कांग्रेसी मंत्रिमंडल है, जो अपने पहले पांच साल पूरे करके दूसरे पांच साल पूरे करने की शपथ ले रहा है. पिछले शपथ-समारोह से यह इस अर्थ में भी थोड़ा भिन्न है कि इसमें दक्षेस (सार्क) के बजाय ‘बिम्सटेक’ सदस्य-राष्ट्रों के प्रतिनिधि आए. 

इस नए मंत्रिमंडल के शपथ-समारोह में  यह भी अच्छा लगा कि राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी की वरिष्ठता को यथोचित रखा गया. अमित शाह को गृह मंत्नी बना मोदी ने अनौपचारिक उप-प्रधानमंत्नी का पद कायम कर दिया है. जैसे अटलजी और आडवाणीजी की जुगल-जोड़ी ने काम किया, उससे भी बेहतर काम यह नरेंद्र भाई और अमित भाई की भाई-भाई जोड़ी करेगी. एस. जयशंकर को मंत्नी बनाकर मोदी ने अपनी विदेश नीति को नई धार देने की कोशिश की है.

जयशंकर चीन और अमेरिका में हमारे राजदूत रह चुके हैं और विदेश सचिव भी रहे हैं. उनके पिता स्वर्गीय के. सुब्रह्मण्यम भारत के माने हुए रणनीति-विशेषज्ञ रहे हैं. कुछ पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी इस बार मंत्रिमंडल में जोड़ा गया है, इससे केंद्र सरकार को उनके अनुभव का लाभ तो मिलेगा ही, उन-उन प्रांतों में भाजपा का जनाधार भी बढ़ेगा. इस नए मंत्रिमंडल में कई पुराने मंत्रियों को बरकरार रखा गया है. जाहिर है कि ज्यादातर मंत्रियों ने अपना काम ठीक-ठाक किया है.  

आशा है कि मोदी सरकार की इस दूसरी पारी में भी इस मंत्रिमंडल के सदस्यों का आचरण विवादों के परे रहेगा. मंत्रिमंडल में कई नए सदस्यों को भी जोड़ा गया है. इस मंत्रिमंडल में महिलाओं और अहिंदी प्रांतों के सांसदों को काफी स्थान मिला है. यह भाजपा के लिए ही नहीं, संपूर्ण भारत के लिए शुभ-संकेत है. देश की जनता को सरकार, नौकरशाही, पुलिस-फौज से ज्यादा जोड़नेवाली ताकत कोई होती है तो वह अखिल भारतीय राजनीतिक पार्टी होती है. यह काम जो कांग्रेस करती रही, अब वही भाजपा करती दिख रही है. एक मजबूत पार्टी और मजबूत सरकार भारत को अगले पांच साल में विश्व-स्तरीय शक्ति बना सकती है.

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीभारत सरकारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

भारतनंदीग्राम व भवानीपुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सुवेंदु अधिकारी?, कहा-बिहार में चारा घोटाला और बंगाल में अनाज घोटाला, TMC का सूपड़ा साफ, वीडियो

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

भारतVIDEO: कोलकाता रैली में मोदी का सख्त संदेश, 'अब हर अपराधी का हिसाब होगा!'

भारत'भर्ती घोटाला चोलबे न', बंगाल में गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर