लाइव न्यूज़ :

Nitish Kumar On Lalu Yadav Family: बेटा नहीं हो रहा था, 9-9 बच्चा पैदा कर दिए..., सीएम नीतीश ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 17, 2024 18:17 IST

Nitish Kumar On Lalu Yadav Family: पहले खुद लालू यादव मुख्यमंत्री बने फिर पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया और अभी वह विधान पार्षद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देNitish Kumar On Lalu Yadav Family: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने दोनों बेटों को राजनीति में सेट किया।Nitish Kumar On Lalu Yadav Family: तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव अभी विधायक हैं। Nitish Kumar On Lalu Yadav Family: बड़ी बेटी मीसा भारती राज्यसभा सांसद हैं और पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही हैं।

Bihar Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष पर हमला जारी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार पर हमला किया। सीएम नीतीश ने कहा कि लालू यादव को बेटा नहीं हो रहा था। केवल बेटी हो रही थी। इस कारण 9-9 बच्चे पैदा कर दिए। जरा आप लोग बताइए इतना कोई बच्चा पैदा करता है क्या? यहीं नहीं पूरे परिवार को राजनीति में सेट करने पर लगे हैं। पहले खुद मुख्यमंत्री बने फिर पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया और अभी वह विधान पार्षद हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने दोनों बेटों को राजनीति में सेट किया।

लालू जी पूरे परिवार को सेट करके दम लेंगे

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व केंद्रीय मंत्री तेज प्रताप यादव अभी विधायक हैं। बड़ी बेटी मीसा भारती राज्यसभा सांसद हैं और बिहार के पाटलिपुत्र संसदीय सीट से चुनाव लड़ रही हैं। दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य भी सारण सीट से लोकसभा की प्रत्याशी हैं। यानी लालू जी पूरे परिवार को सेट करके दम लेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दावा किया कि वह (यादव) केवल अपने परिवार के लिए काम करते हैं, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार के लोगों के लिए काम करता है। 2005 में उनके सत्ता में आने से पहले राज्य में कोई विकास नहीं हुआ था।

कोई नौ बच्चा पैदा करता है?

उन्होंने कहा, ‘‘वह (लालू) केवल अपने परिवार के लिए काम करते हैं- उनकी पत्नी, बेटे और बेटियां उनके लिए सब कुछ है। वह खुद सत्ता में थे... फिर अपने बेटों को आगे बढ़ाया और अब अपनी बेटियों को आगे बढ़ा रहे हैं। लेकिन हम सभी के लिए काम करते हैं। मेरे लिए पूरा बिहार मेरा परिवार है।’’ मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदर्भ देते हुए कहा, ‘‘कोई नौ बच्चा पैदा करता है?’’

कुमार ने दावा किया कि बिहार में राजद के कार्यकाल के दौरान लोग बाहर तक नहीं जा सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘लोग पुरानी बातें भूल जाते हैं, इसलिए, मैं सभी को याद दिलाना चाहता हूं कि 2005 से पहले उनके कार्यकाल में बिहार में कोई विकास कार्य नहीं किया गया था। लोग बाहर नहीं निकल सकते थे, सड़कें या शिक्षा नहीं थी। सांप्रदायिक झड़प आम बात थी।’’

कुमार ने कहा, ‘‘मेरे कार्यकाल के दौरान राज्य में मदर्सों को मान्यता दी गई थी। हमने अब तक राज्य में आठ हजार कब्रिस्तानों की चारदीवारी कराई। लगभग एक हजार से अधिक अन्य कब्रिस्तानों को भी चारदीवारी के लिए चिह्नित कर लिया गया है।’’

कुमार ने प्रसाद के बेटे एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘ वह बेकार की बात करता है। यहां (बिहार में) सभी काम मेरे शासनकाल के दौरान किए गए। बिहार में नौकरी देने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। 2005 से पहले उनके माता-पिता की सरकार 15 साल तक चली। क्या उस समय कोई काम हुआ था।’’

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार लोकसभा चुनाव २०२४पटनाआरजेडीजेडीयूतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार