लाइव न्यूज़ :

Heatwave: 18-20 मई के दौरान गंभीर लू चलने की संभावना, दिल्ली में तापमान 45 डिग्री तक जा सकता है, इन बातों का ध्यान रखें

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 17, 2024 16:33 IST

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार से सोमवार तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की उम्मीद है। साथ ही दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में "गंभीर लू की स्थिति" देखी जा सकती है।

Open in App
ठळक मुद्दे उत्तर भारत भीषण लू की चपेट में है श्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 17-20 मई के दौरान लू चलने की संभावनापंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 18-20 मई के दौरान गंभीर लू चलने की संभावना

Severe heatwave in North India: देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत जहां भीषण लू की चपेट में है वहीं कई भागों में बारिश हो रही है।  भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार गले कुछ दिनों में कई उत्तर भारतीय राज्यों में गंभीर गर्मी की स्थिति रहेगी। इस दौरान गर्म हवाएं चलेंगी। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

आईएमडी के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों तक उमस भरी स्थिति रहेगी। मौसम एजेंसी के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 17-20 मई के दौरान लू चलने की संभावना है। वहीं  पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 18-20 मई के दौरान गंभीर लू चलने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि शुक्रवार से सोमवार तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की उम्मीद है। साथ ही  दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में "गंभीर लू की स्थिति" देखी जा सकती है। 

बता दें कि भीषण गर्मी में हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। जब शरीर का मुख्य तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बढ़ जाता है और आंतरिक अंगों में रक्त का प्रवाह प्रतिबंधित हो जाता है तब एक बेहद मुश्किल स्थिति पैदा हो जाती है। हीटस्ट्रोक या लू के कहर से जान भी जा सकती है। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी है कि इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

इन बातों का ध्यान रखें..

नियमित अंतराल पर पानी, छांछ, ओ.आर.एस. का घोल या घर में बने पेय जैसे लस्सी, नीबू पानी, आम का पन्ना इत्यादि का सेवन करें। बाज़ार में बिकने वाले कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन ना करें।चेहरे और शरीर पर सनस्क्रीम लगा कर बाहर निकलें।यथा संभव दोपहर 12 से दोपहर 3 बजे के बीच धूप में बाहर निकलने से बचें।धूप में निकलते समय अपना सिर ढक कर रखें। कपड़े, टोपी अथवा छतरी का उपयोग करें।धूप में निकलने के पहले तरल पदार्थ का सेवन करें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। सूती, ढीले एवं आरामदायक कपड़े पहनें।सुपाच्य भोजन करें।ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन तथा अल्कोहल, चाय, काफी जैसे पेय पदार्थ का उपयोग कम से कम करें।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागहीटवेवभोजनदिल्लीराजस्थानपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज