लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉग: भारत सक्रिय भूमिका निभाए

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: October 5, 2019 10:04 IST

मैं यह दावे से कहता हूं कि तालिबान चाहे पाकिस्तान की आज सक्रिय मदद ले रहा हो लेकिन यदि वे सत्ता में आ गए तो वे किसी का भी अंकुश बर्दाश्त नहीं करेंगे. वे अमेरिका के पिछलग्गू नहीं बने तो पाकिस्तान के क्यों बनेंगे, कैसे बनेंगे?

Open in App

हमारे विदेश मंत्नी जयशंकर ने एक अमेरिकी संगोष्ठी में कह दिया कि अफगान सरकार और तालिबान के बारे में भारत को कुछ नहीं बोलना चाहिए, चुप रहना चाहिए. पता नहीं उन्होंने वहां ऐसा क्यों कह दिया. मैं सोचता हूं कि अफगानिस्तान में जितनी अमेरिका की रुचि है, उससे ज्यादा भारत की होनी चाहिए. एक तो अफगानिस्तान भारत का पड़ोसी है, दूसरा, भारत ने उसके पुनर्निर्माण में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है और तीसरा, अफगानिस्तान शांत और स्थिर रहेगा तो भारत को मध्य एशिया के पांचों गणराज्यों के साथ उद्योग-व्यापार बढ़ाने में भारी सुविधा हो जाएगी. चौथा, यदि अफगानिस्तान, भारत और मध्य एशिया के बीच सेतु बनता है तो पाकिस्तान को सबसे ज्यादा फायदा होगा. उसकी बेरोजगारी दूर होगी, उसके उद्योग-धंधे और व्यापार बढ़ेंगे तथा उसके और भारत के संबंध भी सुधरेंगे. कश्मीर और पख्तूनिस्तान के मामले अपने आप सुधरेंगे.

यह विश्लेषण मैं अपने 55 साल के अनुभव के आधार पर पेश कर रहा हूं. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के लगभग सभी प्रमुख नेताओं से मेरा संवाद चलता रहा है. अफगानिस्तान के कई मुजाहिदीन और तालिबान नेता मेरे साथ काबुल विश्वविद्यालय में पढ़ा करते थे. मैं यह दावे से कहता हूं कि तालिबान चाहे पाकिस्तान की आज सक्रिय मदद ले रहा हो लेकिन यदि वे सत्ता में आ गए तो वे किसी का भी अंकुश बर्दाश्त नहीं करेंगे. वे अमेरिका के पिछलग्गू नहीं बने तो पाकिस्तान के क्यों बनेंगे, कैसे बनेंगे?

इस वक्त ट्रम्प के प्रतिनिधि जलमई खलीलजाद दुबारा इस्लामाबाद पहुंच गए हैं और तालिबान मुखिया अब्दुल गनी बिरादर भी. वे पाकिस्तान के विदेश मंत्नी शाह महमूद कुरैशी से भी मिले हैं. हो सकता है अमेरिका अपना टूटा तार फिर जोड़ ले. अफगानिस्तान के वर्तमान राष्ट्रपति और प्रधानमंत्नी भारतप्रेमी हैं. अभी-अभी उन्होंने चुनाव भी लड़ा है. प्रधानमंत्नी नरेंद्र मोदी को इस मायने में खुद पहल करनी चाहिए. यदि काबुल सरकार, तालिबान और अमेरिका- इन तीनों को भारत एक साथ बिठा सके तो कोई आश्चर्य नहीं कि पाकिस्तान भी कुछ देर बाद उसमें शामिल हो जाए. यदि भारत अभी खुलकर सामने नहीं आना चाहता तो गैर-सरकारी स्तर पर तो पहल करवा ही सकता है.

टॅग्स :इंडियाअफगानिस्तानअमेरिकाजयशंकरमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर

भारतDelimitation Bill 2026: स्टालिन ने परिसीमन विधेयक की प्रति जलाकर केंद्र को ललकारा, देखें विरोध का यह तीखा वीडियो

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

भारत अधिक खबरें

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो