लाइव न्यूज़ :

बराक ओबामाः राहुल को लेकर आब्जर्वेशन में दम है, लेकिन अपडेट नहीं है! काश उनका रडार मोदी को भी पकड़ पाता?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 13, 2020 21:50 IST

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में इस किताब का रिव्यू छपा है, जिसमें किताब के अंश हैं, जिसके अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बराक ओबामा ने लिखा है- उनमें एक ऐसे नर्वस और अपरिपक्व छात्र के गुण हैं, जिसने अपना होमवर्क किया है और टीचर को इम्प्रेस करने की कोशिश में है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य कुछ लोगों का जिक्र है.उनका ज्ञान, विज्ञान आदि के संबंध में अमेरिका के पिछड़ेपन का अहसास करा देता! लिहाजा नाॅलेज के मामले में किसी भी व्यक्ति के बारे में स्थाई धारणा बनाना व्यर्थ है?  

राष्ट्रपति पद से हटने के बाद बराक ओबामा ने अपनी आत्मकथा ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ लिखी है, जिसमें अपने अनुभवों को जगजाहिर किया है. इसमें भारत की भी चर्चा है, क्योंकि इसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत अन्य कुछ लोगों का जिक्र है.

खबरें हैं कि अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में इस किताब का रिव्यू छपा है, जिसमें किताब के अंश हैं, जिसके अनुसार कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बराक ओबामा ने लिखा है- उनमें एक ऐसे नर्वस और अपरिपक्व छात्र के गुण हैं, जिसने अपना होमवर्क किया है और टीचर को इम्प्रेस करने की कोशिश में है.

लेकिन गहराई से देखें तो योग्यता की कमी है और किसी विषय पर महारत हासिल करने के जुनून की कमी है. यकीनन, उस वक्त का उनका आब्जर्वेशन सही है, लेकिन इन कुछ वर्षों में राहुल गांधी में बड़ा बदलाव आया है. वे कई मुद्दों को समझने लगे हैं और प्रभावी तरीके से पेश भी कर रहे हैं.

काश! बराक ओबामा का रडार पीएम मोदी को भी पकड़ पाता? ईमेल, डिजिटल फोटोग्राफी, रडार और बादल, तक्षशिला विश्वविद्यालय आदि विषयक उनका ज्ञान, विज्ञान आदि के संबंध में अमेरिका के पिछड़ेपन का अहसास करा देता! अब बराक ओबामा को कौन बताए कि राहुल गांधी प्रेस से घबराते नहीं हैं, इसलिए उनके ज्ञान-अज्ञान की सारी बातें सामने आ जाती है, जबकि पीएम मोदी तो प्रेस के सामने ही नहीं आते हैं? फिर भी अक्सर उनकी ज्ञानवर्धक बातें सामने आ जाती हैं! सबसे बड़ी परेशानी यह है कि दुनिया में नाॅलेज अनलिमिटेड है और लाइफ लिमिटेड है, लिहाजा नाॅलेज के मामले में किसी भी व्यक्ति के बारे में स्थाई धारणा बनाना व्यर्थ है?  

टॅग्स :कांग्रेसराहुल गांधीबराक ओबामानरेंद्र मोदीअमेरिकाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJorhat Assembly Election Results 2026 Updates: 23182 वोट से हारे गौरव गोगोई?, हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने हराया?

भारतUmreth Assembly Bypoll Election Results: 30743 वोट से जीत, भाजपा उम्मीदवार हर्षदभाई परमार को 85500 और कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी भृगुराजसिंह चौहान को 54757 मत

भारतDHARMANAGAR Bypoll result: 18290 वोट से मारी बाजी, चक्रवर्ती ने अमिताभ दत्ता को हराया

भारतपीएम मोदी आज शाम 6 बजे करेंगे भाजपा मुख्यालय का दौरा, कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

भारतKoridang Bypoll election result 2026: 3123 वोट से जीत?, बीजेपी के दाओचिर आई इम्चेन ने मारी बाजी

भारत अधिक खबरें

भारत'जहां पैदा हुए मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है', विनोद तावड़े का बयान...

भारतTamil Nadu election results 2026: TVK प्रमुख विजय के प्रशंसक ने की जान देने की कोशिश, चुनाव में हार की अफवाहों से आहत होकर काटा गला

भारतउत्तर बिहार की लाइफलाइनः विक्रमशिला सेतु ने ली गंगा नदी में समाधि, उत्तर और दक्षिण बिहार का टूट गया संपर्क?

भारतTamil Nadu Election Results: टीवीके की हार की अफ़वाहों के बीच विजय के एक समर्थक ने आत्महत्या की कोशिश की

भारतVIDEO: नतीजों से हताश DMK कार्यकर्ता, तमिलनाडु में पार्टी दफ्तर के बाहर हंगामा; टेंट उखाड़े