लाइव न्यूज़ :

वेदप्रताप वैदिक का ब्लॉगः आसमान छूती प्याज की कीमतें

By वेद प्रताप वैदिक | Updated: December 9, 2019 10:03 IST

देश के कुछ ही परिवारों को छोड़कर सभी लोग प्याज का नित्य-प्रति इस्तेमाल करते हैं. देश के करोड़ों किसान और मजदूर ऐसे हैं कि जिन्हें यदि रोटी के साथ प्याज मिल जाए तो उनको अपने खाने में किसी तीसरी चीज की जरूरत नहीं होती.  

Open in App

आजकल प्याज की कीमतों ने लोगों की नाक में दम कर रखा है. खबर है कि कुछ शहरों में प्याज की कीमत 200 रु. किलो तक चली गई है. भारत सरकार और प्रांतीय सरकारें लोगों को कम दाम पर प्याज मुहैया करवाने की भरपूर कोशिश कर रही हैं लेकिन वे हजारों टन प्याज रातों-रात कहां से पैदा करें? वे तुर्की जैसे देशों से आयात का इंतजाम कर रही हैं लेकिन कोई आश्चर्य नहीं कि इस इंतजाम में भी अभी कई हफ्ते लग जाएंगे और उसके बावजूद लोगों को पूरी राहत मिल पाएगी, इसका भी कुछ भरोसा नहीं है.

देश के कुछ ही परिवारों को छोड़कर सभी लोग प्याज का नित्य-प्रति इस्तेमाल करते हैं. देश के करोड़ों किसान और मजदूर ऐसे हैं कि जिन्हें यदि रोटी के साथ प्याज मिल जाए तो उनको अपने खाने में किसी तीसरी चीज की जरूरत नहीं होती.  पिछले साल मध्यप्रदेश में यह दो रु. किलो तक बिका है. लेकिन इस बार फसल खराब होने के कारण प्याज अकालग्रस्त हो गया है. उसके बाजार में कम आने का एक बड़ा कारण यह है कि इस वक्त प्याज पर जमकर मुनाफाखोरी हो रही है.

गोदामों से बाजार तक आने में उसके दाम छलांग लगा लेते हैं. बेचारे किसान को तो 5-7 रु. किलो के भाव ही नसीब होते हैं. इसलिए सरकारों को चाहिए कि देश में प्याज के जितने भी गोदाम हैं, उन पर वह कब्जा कर ले. उनके मालिकों को उचित मुआवजा दे दे और मर्यादित दाम पर जनता को प्याज उपलब्ध कराती रहे, जैसे कि दिल्ली में केजरीवाल सरकार करती रही है. 

सरकार चाहे तो प्याज ही नहीं, सभी खाने-पीने की महत्वपूर्ण चीजों के ‘दाम बांधने की नीति’ बना सकती है ताकि किसान और व्यापारी मुनाफा तो कमाएं लेकिन लूट-पाट न कर सकें. लेकिन इससे भी ज्यादा जरूरी एक काम है, जो जनता को करना पड़ेगा. वह है, खुद पर संयम रखने का! यदि कुछ दिनों के लिए प्याज खाना बंद कर दें तो सारा मामला अपने आप हल हो जाएगा. न मुनाफाखोरी होगी, न प्याज आयात करने की मजबूरी होगी. प्याज के भाव अपने आप गिरेंगे.

टॅग्स :बिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

भारत अधिक खबरें

भारत‘हाथ से मैला ढोने’ पर रोक के बावजूद मनपा की हरकत?, नागपुर में मजदूर को मेनहोल में उतारकर मैनुअल सफाई, बवाल?

भारत24 घंटे में जवाब दें?, पीएम मोदी को "आतंकवादी" कहे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को नोटिस

भारतबंगाल में 200 सीटें जीतेंगे?,  हिमंत बिस्व सरमा ने कहा-ममता दीदी पूरी तरह घबराई हुई हैं, पीएम मोदी को गाली दे रही, वीडियो

भारततमिलनाडु-पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावः 1,072.13 करोड़ रुपये की नकदी, नशीले पदार्थ और प्रलोभन सामग्री और 4049176 लीटर शराब जब्त

भारतकौन हैं ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा?, अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव बने