लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या मिटाने के लिए गंभीरता दिखाएं

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: June 26, 2024 11:01 IST

मुंबई के मामले में भी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत से कहा कि बीएमसी भूमिगत बाजार के विकल्प पर भी विचार कर रही है.

Open in App

फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या बहुत पुरानी है और देश के प्राय: हर हिस्से में व्याप्त है, लेकिन अब बंबई हाईकोर्ट की ताजा टिप्पणी से कुछ उम्मीद बंध रही है कि हो सकता है शासन-प्रशासन द्वारा इसके हल के लिए गंभीर कोशिश की जाए. 

बंबई हाईकोर्ट ने सोमवार को सड़कों और फुटपाथ से जुड़े मसले पर तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री और अन्य अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीवीआईपी) के लिए सड़कों व फुटपाथ को एक दिन के लिए खाली कराया जा सकता है तो सभी लोगों के लिए रोज ऐसा क्यों नहीं किया जा सकता? 

अदालत ने हालांकि यह टिप्पणी मुंबई को लेकर की, लेकिन इसे पूरे देश के संदर्भ में देखा जा सकता है. ऐसा नहीं कि फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई नहीं होती, लेकिन अतिक्रमण तोड़ू दस्ते के वहां से हटते ही स्थिति पूर्ववत हो जाती है. 

अतिक्रमणकारियों पर लगाए जाने वाले जुर्माने से भी यह समस्या हल नहीं हो पा रही है. अदालत ने बिल्कुल सही कहा कि हम अपने बच्चों को फुटपाथ पर चलने के लिए कहते हैं लेकिन अगर चलने के लिए फुटपाथ ही नहीं होंगे तो हम अपने बच्चों से क्या कहेंगे? 

असल में समस्या यह है कि प्रशासन यह मान लेता है कि उसकी कोशिशों के बावजूद समस्या कायम रहेगी ही, इसलिए खानापूर्ति के लिए वह बीच-बीच में कार्रवाई करता रहता है और समस्या बरकरार रहती है. 

फुटपाथ पर अतिक्रमण से राहगीरों को चलने में तो समस्या होती ही है, सड़क पर भी भीड़ बढ़ जाती है और जाम लगने व दुर्घटना होने का डर बना रहता है. असल में रेहड़ी और फेरीवालों के लिए पर्यायी व्यवस्था किए बिना फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या से मुक्त नहीं हुआ जा सकता. 

मुंबई के मामले में भी बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत से कहा कि बीएमसी भूमिगत बाजार के विकल्प पर भी विचार कर रही है. अदालत ने तब मजाक में टिप्पणी भी की कि निगम सचमुच समस्या को भूमिगत करने की कोशिश कर रहा था. लेकिन मजाक में भी अदालत ने बहुत गहरी बात कही है. 

वास्तव में हर जगह इस समस्या को भूमिगत करने की कोशिश ही की जाती है, अगर गंभीरता से रेहड़ी और फेरीवालों को पर्यायी जगह उपलब्ध कराने की कोशिश की जाए तो इस समस्या से बहुत हद तक निजात पाई जा सकती है. पर्यायी व्यवस्था के बाद भी अगर कोई अतिक्रमण करे तो उसके लिए भारी-भरकम जुर्माने और अन्य दंड पर विचार किया जा सकता है.

टॅग्स :बॉम्बे हाई कोर्टभारतमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतमहाराष्ट्र: 1 मई से रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों के लिए मराठी भाषा ज़रूरी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

क्राइम अलर्टमुंबई म्यूजिक इवेंट में ड्रग्स का कहर, 2 MBA छात्रों की ओवरडोज से मौत; छह गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?