लाइव न्यूज़ :

सारंग थत्ते का ब्लॉग: नए सेनाध्यक्ष, नई ऊर्जा के साथ अजेय है सेना

By सारंग थत्ते | Updated: January 16, 2020 15:42 IST

पिछले वर्ष सीमा पार से आतंकी घटनाओं ने एक अलग किस्म की चुनौती हमारे सम्मुख पेश की थी. हमने डट कर मुकाबला किया और आतंकियों को मार गिराया था. अपने दायित्व को निभाने में सेना कभी पीछे नहीं रही है. देश के भीतर बाढ़, भू स्खलन, प्राकृतिक आपदा और अन्य परिस्थितियों में सेना को बुलाया जाता रहा है

Open in App

आजाद हिंदुस्तान को अपनी सेना के लिए प्रमुख के चुनाव और नियुक्ति में समय जरूर लगा, देश के बंटवारे के पश्चात अंग्रेजों के हाथ से देश की बागडोर लेने के उपरांत कुछ समय तक अंग्रेजी अधिकारियों की जिम्मेवारी पर सेना का दारोमदार रखा गया था. उस समय सबसे शीर्ष क्र म में तीन अधिकारी नामांकित हुए - राजेंद्र सिंहजी जडेजा, के.एम. करिअप्पा और नाथू सिंह. तीनों ही आर्मी कमांडर थे, तीनों ही लेफ्टिनेंट जनरल थे लेकिन शीर्षता में करिअप्पा का बनना बिल्कुल तय था. 4 दिसंबर 1948 को लेफ्टिनेंट जनरल करिअप्पा के नाम पर मुहर लगी. 15 जनवरी 1949 को सुबह ठीक नौ बजे जनरल करिअप्पा ने कमांडर-इन-चीफ के साउथ ब्लॉक दफ्तर में प्रवेश किया, लेफ्टिनेंट जनरल करिअप्पा उस दिन बन गए स्वतंत्न भारत के प्रथम कमांडर-इन-चीफ. इसी ऐतिहासिक दिन 15 जनवरी को तब से सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है.

देश की सशस्त्न सेना के सामने चुनौतियों का अंबार है. पिछले वर्ष सीमा पार से आतंकी घटनाओं ने एक अलग किस्म की चुनौती हमारे सम्मुख पेश की थी. हमने डट कर मुकाबला किया और आतंकियों को मार गिराया था. अपने दायित्व को निभाने में सेना कभी पीछे नहीं रही है. देश के भीतर बाढ़, भू स्खलन, प्राकृतिक आपदा और अन्य परिस्थितियों में सेना को बुलाया जाता रहा है - इस काम में हमारे वीर सेनानी हमेशा अग्रणी रहे हैं. आज 72 वें सेना दिवस पर भारतीय सेना एक बार फिर नमन कर रही है उन वीर सैनिकों को, जिनकी बदौलत इस देश की सीमाएं महफूज हैं. इस बार नए सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणो पहली बार सेना दिवस पर देश के सैनिकों को संबोधित करेंगे. सेना प्रमुख ने पिछले वर्ष 31 दिसंबर को 27 वें सेनाध्यक्ष की हैसियत से 13 लाख की विश्व की चौथी बड़ी सेना का नेतृत्व संभाला था. हर वर्ष की तरह सालाना सेना दिवस से पहले होने वाली सेना प्रमुख की प्रेस वार्ता में बड़े सवालों के बीच दूरदर्शी सोच के साथ देश को नए संकल्प और चुनौतीपूर्ण क्षेत्नों में काम करने की जवाबदारी की पहचान बखूबी की है. अपने अधीन अधिकारियों, जेसीओ और सैनिकों को दिशानिर्देश  भी दिए. सेना प्रमुख ने अपनी पहली प्रेस वार्ता में कुछ प्रमुख मुद्दों पर देश और सैनिकों का ध्यान आकर्षित किया है. जनरल नरवणो ने भारतीय सेना के सबसे जरूरी हिस्से पर जोर दिया - सेना की पहचान और छवि. सेना में नए सेना प्रमुख सादगीचाहते हैं  तथा रेड कार्पेट की दुविधा से यूनिटों को दूर रहने की सलाह भी उन्होंने दी है.

टॅग्स :मनोज मुकुंद नरवाने
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनरवणे की किताब जानबूझकर लीक की गई..., दिल्ली पुलिस का एक्शन, जानें क्या कुछ कहा...

भारतअपनी अनपब्लिश्ड बुक पर मचे भारी हंगामे के बाद जनरल नरवणे ने तोड़ी चुप्पी, पब्लिशर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया के स्टैंड का सपोर्ट किया

भारतजब चीन हमारे सामने खड़ा था और आगे बढ़ रहा था, तब 56 इंच के सीने का क्या हुआ?, राहुल गांधी बोले- पीएम नरेंद्र मोदी और राजनाथ सिंह की सच्चाई लोगों के सामने आएगी, वीडियो

भारतकौन हैं एमएम नरवणे? वह रिटायर्ड आर्मी चीफ, जिनके अप्रकाशित संस्मरण से मचा संसद में हंगामा

भारतपूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने जताई आशंका, मणिपुर हिंसा में हो सकता है विदेशी ताकतों का हाथ

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट