लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कांग्रेस के राजनीतिक प्रबंधन पर उठते सवाल

By राजकुमार सिंह | Updated: March 16, 2024 09:49 IST

बेशक सत्ता केंद्रित राजनीति में विचार की जगह स्वार्थ ने ले ली है, लेकिन कांग्रेस जैसी भगदड़ अन्य दलों में नजर नहीं आती। इसलिए भी कि वरिष्ठ नेताओं के भी पलायन का अनुमान लगाने व उसे रोक पाने में कांग्रेस आलाकमान अक्सर नाकाम नजर आता है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस से पलायन थमता नहीं दिख रहाकांग्रेसियों में पार्टी का हाथ छोड़ने की होड़-सी मची हैदल-बदल की रफ्तार और तेज हो सकती है

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान भी कांग्रेस से पलायन थमता नहीं दिख रहा। दक्षिण भारत को अपवाद मान लें तो उत्तर से लेकर पूर्व और पश्चिम तक कांग्रेसियों में पार्टी का हाथ छोड़ने की होड़-सी मची है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार राहुल की यात्रा 20 मार्च को मुंबई पहुंचेगी, लेकिन जारी भगदड़ में पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवड़ा से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण तक कई नेता कांग्रेस को अलविदा कह चुके हैं। कारण अलग-अलग हो सकते हैं, पर मंजिल एक ही है- भाजपा और उसके मित्र दल। 

गुजरात में तो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस का हाथ झटक दिया। मोढवाडिया के अलावा पार्टी के दो पूर्व विधायक अंबरीश डेर और मुलूभाई कंडोरिया भी भाजपा में चले गए। विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा देनेवाले मोढवाडिया ने कारण रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन से पार्टी की दूरी को बताया है, लेकिन फैसला लेने में उन्हें महीने से भी ज्यादा लग गया। अरुणाचल में तीन विधायक कांग्रेस का हाथ छोड़ चुके हैं। हाल ही में राजस्थान के दो पूर्व मंत्रियों, एक पूर्व सांसद और पांच पूर्व विधायकों ने हाथ छोड़ कर कमल थाम लिया। अनुभव बताता है कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आएंगे, दल-बदल की रफ्तार और तेज हो सकती है। बेशक सत्ता केंद्रित राजनीति में विचार की जगह स्वार्थ ने ले ली है, लेकिन कांग्रेस जैसी भगदड़ अन्य दलों में नजर नहीं आती। इसलिए भी कि वरिष्ठ नेताओं के भी पलायन का अनुमान लगाने व उसे रोक पाने में कांग्रेस आलाकमान अक्सर नाकाम नजर आता है। दरअसल हिमाचल प्रदेश में जो कुछ हुआ, उससे तो कांग्रेस के राजनीतिक प्रबंधन पर ही प्रश्नचिन्ह लग जाता है।

अन्य राज्यों में भी सब कुछ सामान्य नहीं है। गुटबाजी कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र का हिस्सा रही है, पर आलाकमान और प्रादेशिक नेताओं के बीच ऐसी संवादहीनता कभी नहीं रही। ऐसा राजनीतिक प्रबंधन तंत्र भी हमेशा रहा, जो देश से लेकर प्रदेशों तक कांग्रेस नेताओं पर नजर रखता था, ताकि बीमारी गंभीर होने से पहले ही जरूरी उपचार किया जा सके। लगता है कि अहमद पटेल के निधन के बाद वैसा कोई राजनीतिक प्रबंधन तंत्र कांग्रेस में नहीं है। हाल यह है कि किसी एक मठाधीश के हवाले पूरे राज्य की राजनीति छोड़ दी जाती है- और बाकी नेता उसके रहमोकरम पर। ये मठाधीश अपनों के अलावा किसी और को पनपने नहीं देते। परिणामस्वरूप आलाकमान की भी उन पर निर्भरता लगातार बढ़ती जाती है। इससे संगठन तो खोखला हो ही रहा है, आलाकमान की कमान भी कमजोर पड़ रही है और क्षत्रप उसे आंखें दिखाने में संकोच नहीं करते। शायद कांग्रेस को भाजपा से कुछ सबक सीखने चाहिए जो शिवराज सिंह चौहान, वसुंधरा राजे और रमन सिंह सरीखे क्षत्रपों को बदलने में संकोच नहीं करती- और जिसका आलाकमान अपने ही नहीं, दूसरे दलों के नेताओं से मुलाकात के लिए भी सहज सुलभ रहता है।

टॅग्स :कांग्रेसलोकसभा चुनाव 2024BJPराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारतअपने ही सांसदों के सामने खुद को हंसी पात्र बने राहुल गांधी, चिराग पासवान बोले-लोकतंत्र में विपक्ष की अहम भूमिका होती, पता नहीं क्या बोल रहे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

भारतAcharya Vinoba Bhave: भूदान: भूमि, न्याय और नैतिकता की पुकार