लाइव न्यूज़ :

रंजना मिश्रा- ब्लॉग: देश में होगा क्वांटम तकनीक का विकास

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 28, 2023 16:10 IST

पीएम मोदी ने हाल ही में राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंजूरी दी है। इस मिशन में 2023-24 से 2030-31 तक 6,003.65 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने हाल ही में राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंजूरी दी है राष्ट्रीय क्वांटम से वैज्ञानिकों और औद्योगिक शोध एंव विकास कार्यों में मदद मिलेगीक्वांटम तकनीक में परमाणु और उप-परमाणु स्तर पर ऊर्जा के बारे में जानकारी प्रदान करता है।

क्वांटम प्रौद्योगिकी में वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देने के लिए हाल ही में 19 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने बहुप्रतीक्षित राष्ट्रीय क्वांटम मिशन को मंजूरी प्रदान की है।

अभी तक अमेरिका, चीन, कनाडा, ऑस्ट्रिया, फिनलैंड और फ्रांस में इस प्रकार का मिशन शुरू किया जा चुका है। अब भारत भी इस दिशा में काम करने वाला सातवां देश बन गया है।

इस मिशन में 2023-24 से 2030-31 तक 6,003.65 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस मिशन के तहत 5 वर्षों में 50-100 भौतिक क्यूबिट्स और 8 वर्षों में 50-1000 भौतिक क्यूबिट्स के साथ मध्यवर्ती स्तर के क्वांटम कम्प्यूटर विकसित करने की योजना है।

दरअसल, क्यूबिट्स या क्वांटम बिट्स क्वांटम कम्प्यूटरों द्वारा उपयोग की जाने वाली प्रक्रिया की इकाइयां हैं। इस मिशन का उद्देश्य भारत में क्वांटम प्रौद्योगिकी में एक जीवंत और अभिनव पारिस्थितिकी तंत्र बनाना, क्वांटम प्रौद्योगिकी के नेतृत्व वाले आर्थिक विकास को गति देना तथा भारत को क्वांटम प्रौद्योगिकियों और अनुप्रयोगों के विकास में अग्रणी देश बनाना है।

इसके अलावा भारत का लक्ष्य दूसरे देशों से तकनीक मांगने की बजाय, अपने स्तर पर क्वांटम तकनीक का स्वदेशी विकास करना है। क्वांटम प्रौद्योगिकी विज्ञान और इंजीनियरिंग का वह क्षेत्र है, जो क्वांटम यांत्रिकी के सिद्धांतों से संबंधित होता है।

यह सबसे छोटे पैमाने पर पदार्थ और ऊर्जा के व्यवहार का अध्ययन करता है। आधुनिक युग की तकनीकों और प्रौद्योगिकियों के विकास के सफर में क्वांटम प्रौद्योगिकी सबसे तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकियों में से एक है।

वैसे अभी तक इस तकनीक में अधिक तरक्की नहीं हो सकी और न ही इसका व्यावहारिक उपयोग संभव हो पाया है, लेकिन भविष्य में इसको लेकर अनेक संभावनाएं जताई जा रही हैं। क्वांटम प्रौद्योगिकी मुख्यतः क्वांटम मैकेनिक्स के सिद्धांतों पर आधारित होती है।

टॅग्स :भारतसाइंटिस्टसाइंस न्यूज़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर ऐसी ओछी हरकतें लगातार क्यों कर रहा है चीन ?

विश्वह्यूगो-बाल्जाक और फॉरेंसिक जांच के आविष्कारक विडोक

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट