लाइव न्यूज़ :

प्रदीप द्विवेदी का ब्लाग: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री क्या कह रहे हैं लाल किला क्षेत्र में हंगामें पर?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: January 27, 2021 20:25 IST

पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए वाघेला ने ट्वीट किया- विदेशी मामलों में बोल बच्चन करने वाले प्रधानमंत्री देश के मामलों में हमेशा चुप क्यों रहते है?

Open in App

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला का कहना है कि- लाल किला बेचने वाले लाल किले पर तिरंगे के नीचे लहराए गए झंडों को अपमान बता रहा है, जो गलत है। आंदोलनों को बदनाम करने के लिए अपने लोगों को घुसा के भड़काना और हिंसा फैलाना यह भाजपा का मॉडल है। पुलिस और किसान, सरकार के षडयंत्र के साथी या शिकार ना बने।

उनका यह भी कहना है कि- गुजरात में भी पाटीदार आंदोलन के समय सरकार ने उकसाने की और बदनाम करने की कोशिश की थी। पीएम नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए वाघेला ने ट्वीट किया- विदेशी मामलों में बोल बच्चन करने वाले प्रधानमंत्री देश के मामलों में हमेशा चुप क्यों रहते है? वॉशिंगटन में हिंसा हुई, झट से प्रधानमंत्री ने ट्वीट की और यहां, दिल्ली में हिंसा भड़काई गई फिर भी चुप?

आंदोलन में अब तक 150 के करीब किसान शहीद हो गए फिर भी चुप? एक ट्वीट जिसमें पीएम मोदी, सिंधु के साथ नजर आ रहे हैं, को वाघेला ने रीट्वीट भी किया जिसमें कहा गया है कि- प्रधानमंत्री के साथ दिख रहे दीप सिंधु भाजपा के करीबी हैं और पिछली लोकसभा चुनाव में गुरदासपुर सीट पर भाजपा के चुनाव मैनेजर थे। क्यों इन्होंने किसान संगठनों द्वारा निर्धारित किए गए रास्तों से अलग जाकर लाल किले पहुंचे? क्या भाजपा के इशारे पर वो वहां गए थे? वाघेला ने कुछ फोटो शेयर करते हुए लिखा- BJP and their Fake Nationalism!

टॅग्स :किसान आंदोलनदिल्लीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: आज रात 10 बजे तक कई रास्ते बंद? चुनाव नतीजों के बीच पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी

भारतकॉर्पोरेट गवर्नेंस में निर्णायक बदलाव: भारतीय न्याय प्रणाली ने बढ़ाई जवाबदेही की रफ्तार

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

कारोबारकपिला का जोरः किसानों की उत्पादकता सुरक्षित रखने के लिए समय रहते तैयारी जरूरी

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: सोनमर्ग और पहलगाम में जल्द शुरू होगी राफ्टिंग, जानें पूरी जानकारी

भारतBhabanipur Election Result 2026: मुख्यमंत्री रहते हुए भी क्यों हारीं ममता बनर्जी? वो 10 वजहें जिन्होंने बदल दिया बंगाल का सियासी मंजर

भारतPunjab: आज राष्ट्रपति से राघव चड्ढा और भगवंत मान की मुलाकात, क्या दलबदल मामले में आएगा नया मोड़?

भारतपुडुचेरी विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे बीजेपी पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता

भारत4 मई 2026 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज?, हिंदू और हिंदी विरोध खा गया स्टालिन को?