लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: छोटे दलों पर निर्भर होती जा रही है बड़े दलों की राजनीति

By राजकुमार सिंह | Updated: July 15, 2023 15:21 IST

मुकेश सहनी की वीआईपी, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी और जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एनडीए में लाने की तैयारी हो चुकी है. एलजेपी का पशुपति नाथ पारस गुट एनडीए में है, अब चिराग पासवान गुट को भी लाने की तैयारी है।

Open in App

लोकसभा चुनाव लगभग दस महीने दूर हैं, पर दोनों ओर मोर्चाबंदी की कवायद बताती है कि कोई भी पक्ष जोखिम नहीं उठाना चाहता। विपक्ष को तो पिछले नौ साल से अहसास है कि बिना एकता नरेंद्र मोदी की भाजपा का मुकाबला संभव नहीं, अब सत्तारूढ़ भाजपा को भी अपने गठबंधन (एनडीए) का कुनबा बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है।

एनडीए के घटक दलों और संभावित मित्र दलों की बैठक भी 18 जुलाई को ही दिल्ली में बुलाई गई है। उसी दिन बेंगलुरु में विपक्षी एकता के लिए बैठक होगी।

इस बार विपक्ष की बैठक में पिछली बार के 15 के मुकाबले 24 दलों को आमंत्रित किया गया है। 17 जुलाई को विपक्षी नेताओं को रात्रिभोज के जरिये एकता की कवायद में सोनिया गांधी की एंट्री भी हो रही है। विपक्ष की एक बैठक 23 जून को पटना में हो चुकी है। औपचारिक रूप से एनडीए की यह पहली बैठक होगी, पर अनौपचारिक रूप से यह कवायद कई दिनों से जारी है।  

शरद पवार की एनसीपी में विभाजन एनडीए का कुनबा बढ़ाने की भाजपाई कवायद का भी नतीजा है. उत्तर प्रदेश के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सांसद महाराष्ट्र से ही आते हैं. पिछली बार भाजपा ने शिवसेना के साथ मिल कर चुनाव लड़ा था और 41 सीटें जीत कर गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया था, पर इस बार वह विरोधी पाले में है.

पिछले साल शिवसेना में बड़ी टूट के जरिये उद्धव ठाकरे सरकार गिरा कर एकनाथ शिंदे भाजपा की मदद से मुख्यमंत्री बन चुके हैं. जाहिर है, विरोधियों को कमजोर करने और एनडीए का कुनबा बढ़ाने के रूप में भाजपा दोहरी रणनीति पर काम कर रही है.

कांग्रेस और आप की तल्खी के बीच हुई पटना बैठक में तो राज्यवार चुनावी रणनीति बनाने की बात ही हुई थी, भाजपा ने उस पर काम भी शुरू कर दिया है. विपक्षी एकता के सूत्रधार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के घर में भी सेंधमारी शुरू हो गई है.

बिहार से 40 लोकसभा सांसद चुने जाते हैं. पिछले चुनाव में नीतीश, भाजपा के दोस्त थे और एनडीए ने 39 लोकसभा सीटें जीती थीं. नीतीश के महागठबंधन में वापस चले जाने पर वह प्रदर्शन दोहरा पाना नामुमकिन है, पर अन्य छोटे दलों को एनडीए में शामिल कर भाजपा मुकाबले को कड़ा अवश्य बनाना चाहती है.

मुकेश सहनी की वीआईपी, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी और जीतन राम मांझी के हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को एनडीए में लाने की तैयारी हो चुकी है. एलजेपी का पशुपति नाथ पारस गुट एनडीए में है, अब चिराग पासवान गुट को भी लाने की तैयारी है. 18 जुलाई की बैठक में ये सब भाजपा के साथ दिख सकते हैं. अटकलें नीतीश के जदयू में सेंधमारी की भी हैं।

टॅग्स :Bharatiya Janata PartyजेडीयूआरजेडीभारतIndia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलने वाला?, मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

भारतबिहार के नए सीएम सम्राट चौधरी से क्यों खफा तेजस्वी यादव?, शैक्षणिक डिग्री को लेकर राजद ने 9 वीडियो किया शेयर, देखिए

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतसम्राट चौधरी बने CM, JDU के दो दिग्गज बने डिप्टी CM

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?

भारतCBSE 10th Result 2026: DigiLocker से ऐसे चेक करें Class 10 का रिजल्ट