लाइव न्यूज़ :

शशिधर खान का ब्लॉगः आरटीआई, पारदर्शिता को लेकर भ्रामक दावे

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: October 19, 2019 07:15 IST

आरटीआई एक्ट संशोधन बिल के निशाने पर सीधे केंद्रीय सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों का पद था. सरकार को सिर्फ सीआईसी के वेतन, भत्ते, अवकाश की उम्र और फिक्स कार्यकाल वाले प्रावधानों में ऐसा संशोधन करना था ताकि सीआईसी स्वतंत्र रूप से काम न कर सके. तात्पर्य ये कि केंद्रीय सूचना आयोग बिल्कुल सरकारी संस्था की तरह काम करे.

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय सूचना आयोग के 14वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पारदर्शिता’ की ऐसी व्यवस्था निर्मित कर दी कि आरटीआई एक्ट इस्तेमाल की जरूरत कम हो गई है. गृह मंत्री ने दावा किया कि जनता को आरटीआई, सूचना अधिकार आवदेन देकर सूचना मांगने की आवश्यकता ही नहीं पड़ रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने बिल्कुल पारदर्शिता और खुलेपन की नीति अपनाई है.

शशिधर खानकेंद्रीय सूचना आयोग के 14वें वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पारदर्शिता’ की ऐसी व्यवस्था निर्मित कर दी कि आरटीआई एक्ट इस्तेमाल की जरूरत कम हो गई है. गृह मंत्री ने दावा किया कि जनता को आरटीआई, सूचना अधिकार आवदेन देकर सूचना मांगने की आवश्यकता ही नहीं पड़ रही है, क्योंकि प्रधानमंत्री ने बिल्कुल पारदर्शिता और खुलेपन की नीति अपनाई है.

यह वक्तव्य सुनने में ऐसा लगता है, मानो केंद्रीय सूचना आयोग का अच्छा भविष्य है और अब इसका बोझ कम हो गया हो. जैसा केंद्रीय गृह मंत्री ने दावा किया उसके मुताबिक जब सारी सूचनाएं जनता को बिन मांगे मिल रही हैं और सरकार ने हर विभाग को ‘खुली किताब’ बना दिया, तब तो आम जनता के साथ-साथ सीआईसी को भी काफी राहत मिली होगी!

लेकिन असलियत जानने के लिए थोड़ा सा पीछे भी देखिए. उसके बाद तय करना कठिन हो जाएगा कि भाजपा गठजोड़ सरकार सीआईसी को कैसी संस्था बनाना चाहती है और आरटीआई अधिकार वास्तव में कितना दमदार रह गया है?

आरटीआई एक्ट संशोधन बिल के निशाने पर सीधे केंद्रीय सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्तों का पद था. सरकार को सिर्फ सीआईसी के वेतन, भत्ते, अवकाश की उम्र और फिक्स कार्यकाल वाले प्रावधानों में ऐसा संशोधन करना था ताकि सीआईसी स्वतंत्र रूप से काम न कर सके. तात्पर्य ये कि केंद्रीय सूचना आयोग बिल्कुल सरकारी संस्था की तरह काम करे.

12 अक्तूबर को आयोजित केंद्रीय सूचना आयोग के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया था जिसका विषय था - ‘गांधी के विचार और सूचना अधिकार’. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठजोड़ के सबसे महत्वपूर्ण घटक जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव पवन कुमार वर्मा ने इसी संशोधन पर सीधा हमला किया. उन्होंने कहा कि आरटीआई एक्ट में संशोधन से इसके पंख कतर दिए गए हैं, अब सूचना आयोग के पास वो अधिकार नहीं रहा, जिसकी बदौलत आम लोग सूचना अधिकार का इस्तेमाल करते आ रहे थे.  

सीआईसी वार्षिक समारोह ऐसे समय में आयोजित हुआ, जब इस संस्था के वर्तमान और भविष्य को लेकर देश भर में सूचना अधिकार कार्यकर्ता चिंतित हैं. वे लगातार संशोधन का विरोध कर रहे हैं कि इससे तो आरटीआई का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा. वास्तविकता ये है कि अब सीआईसी किसी सरकारी विभाग को ऐसी कोई सूचना देने का आदेश दे ही नहीं सकते जो सरकार न देना चाहे. जबकि पहले ऐसा नहीं था.

टॅग्स :आरटीआईअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

भारतदिल्ली में निगरानी की राजनीति का धमाका?, अनिच्छुक राजनीतिक योद्धा!

भारतअंतिम बार मंत्रिमंडल बैठक की अध्यक्षता?, मंत्रियों और अधिकारी के साथ ग्रुप तस्वीरें, देखिए

भारतBihar New CM: कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, आज फैसला, बनेंगे 33 मंत्री, देखिए किस दल से कौन?

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतNari Shakti Vandan: महिला आरक्षण बिल पर समर्थन?, कांग्रेस सहित विपक्ष के कई प्रमुख दलों ने कहा- परिसीमन प्रावधान के खिलाफ एकजुट होकर करेंगे वोट, वीडियो

भारतNari Shakti Vandan Sammelan: 16 अप्रैल को एक साथ होली-दिवाली?, 10वीं-12वीं की टॉपर छात्राओं को सीएम डॉ. मोहन ने किया सम्मानित, देखिए तस्वीरें

भारतकौन हैं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव?, क्यों नीतीश कुमार करते हैं सबसे अधिक भरोसा?, वीडियो

भारतबिहार सरकार बंटवाराः गृह समेत 29 विभाग सम्राट चौधरी के पास, विजय कुमार चौधरी के पास 10 और बिजेंद्र प्रसाद यादव के पास 8, देखिए लिस्ट

भारतCBSE 10th Result 2026: 93.7 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए, CBSE 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां पर करिए चेक?