लाइव न्यूज़ :

कानपुर के शोर से परेशान ब्रिटिश नागरिकों ने करी शिकायत

By असीम | Updated: January 11, 2018 15:09 IST

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहर का ऐसा बुरा हाल ये बताता है की कैसे तत्कालीन सरकारों ने अन्य शहरों के विकास से मुंह मोड़ कर सिर्फ लखनऊ पर ही अपना ध्यान केंद्रित रखा।

Open in App

ब्रिटेन के माइकल हॉथोर्न और विलियम केपर ने जाने अनजाने में ही सही कानपुर की दुखती रग पर हाथ रख ही दिया। साइकिल पर विश्व भ्रमण को निकले दोनों पिछले दिनों कानपुर में थे। हालाँकि दोनों को भारत और यहाँ के रहने वाले बहुत पसंद आये, लेकिन उनकी एक शिकायत भी थी। कानपुर के लोग बेवजह इतना हॉर्न क्यों बजाते हैं ?

वैसे कानपुर निवासी अकेले नहीं हैं जो इस कार्य में लिप्त हैं। भारत के अधिकांश हिस्से इस बीमारी से ग्रस्त हैं। अगर हमारी नहीं मानते तो घर से बाहर निकल कर देख लीजिये। जहाँ तक कानपुर की बात है तो वहां दो पहिया वाहनों की सँख्या काफी अधिक है। खुद स्थानीय प्रशासन ने माना है की लोकल ट्रांसपोर्ट की हालत बहुत ख़राब है और शहर का एक छोटा सा हिस्सा ही कवर किया जाता है। ट्रांसपोर्ट और पार्किंग ही सबसे बड़ी समस्या के रूप में उभर के आया है। पार्किंग की जगह कम होने से ट्रैफिक बढ़ जाता है और परिणामस्वरूप लोगो को एक जगह से दूसरी जगह जाने में अधिक समय लगता है। ये सब प्रशासन ने अपनी स्मार्ट सिटी के प्रेजेंटेशन में बोला है।

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहर का ऐसा बुरा हाल ये बताता है की कैसे तत्कालीन सरकारों ने शहरों के विकास से मुंह मोड़ कर सिर्फ लखनऊ पर ही अपना ध्यान केंद्रित करा। नतीजा सबके सामने है। हमारे यहाँ के वाहन चालकों को भी इस बात का ध्यान रखना चाहिए की अनावश्यक हॉर्न का इस्तेमाल ना करें। नेपाल ने भी हाल ही में बढ़ते ध्वनि प्रदुषण के चलते बहुत से सार्वजनिक स्थलों पर हॉर्न बैन कर दिया है। ऐसे भी ड्राईवर हैं जिन्होंने पिछले १० वर्षों से हॉर्न का इस्तेमाल नहीं किया है। लेकिन ब्रिटेन के हमारे मेहमानों ने कहा है उसपर हमें गौर करना चाहिए क्यूंकि अनावश्यक हॉर्न बजाना ध्वनि प्रदुषण ही बढ़ता है।

टॅग्स :ट्रैफिक नियमउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: नशे में सड़क पर पड़े दारोगा, वीडियो वायरल होते ही सस्पेंशन

भारतलोकसभा-विधानसभा में महिला आरक्षणः 50 प्रतिशत नहीं तो 33 प्रतिशत ही सही, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा-हम बीजेपी के साथ?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

भारतअखिलेश यादव ने पूछा- इतनी जल्दी क्या है?, अमित शाह बोले-समाजवादी पार्टी सभी टिकट मुस्लिम महिलाओं को दे, हमें कोई आपत्ति नहीं?, वीडियो

भारतसंविधान संशोधन बिलः पक्ष में 251 और विपक्ष में 185 वोट?, लोकसभा में प्रस्ताव पास और चर्चा शुरू?

भारतक्या है परिसीमन विधेयक? परिसीमन के नए फॉर्मूले से क्यों बढ़ी क्षेत्रीय दलों की धड़कनें? जानिए आपके राज्य पर क्या होगा असर